लखनऊ, 23 अप्रैल 2022: हवा के गर्म थपेड़ों ने एक बार फिर तपिश पैदा कर दी जिससे लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छाया और ठन्डे पानी के विकल्प का सहारा लिया। फिलहाल धूप के तेवर देख लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। झुलसा देने वाली धूप से स्कूलों से लौटते बच्चे बेहाल रहे। सूरज की तपिश में फूल से बच्चे कुम्हलाए से नजर आए। फिलहाल राहत के आसार अभी नहीं हैं। आज शुक्रवार को दिन का तापमान चालीस डिग्री है।
कल बीते गुरुवार को दिन का अधिकतम पारा हल्की सी बढ़ोतरी के साथ 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ गुरुवार के 19.7 के मुकाबले शुक्रवार को 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स और मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल इस हफ्ते तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछेक इलाकों में हीट वेव कंडीशन के हालात हैं, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अधिक गर्म हवाएं चलने के आसार बन रहे हैं।