Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    फाइलेरिया से बचाव की दवा खुद खाने और सभी को खिलाने का लोगों ने लिया प्रण

    ShagunBy ShagunFebruary 8, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 726

    फाइलेरिया नेटवर्क से जुड़ने के बाद आये बदलाव को साझा किया सदस्यों ने

    लखनऊ, 08 फरवरी-2023: बिल एंड मिलेंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) की टीम ने मंगलवार को यहाँ बक्शी का तालाब और मोहनलालगंज ब्लाक के फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सदस्यों से मिलकर उनका हालचाल जाना। राजधानी में 10 फरवरी से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (आईडीए राउंड) में नेटवर्क सदस्यों द्वारा की जा रही मदद के बारे में बात की। टीम ने फाइलेरिया रोगियों से बातचीत कर यह भी जानने की कोशिश की कि नेटवर्क से जुड़ने के बाद जीवन में किस तरह का बदलाव महसूस कर रहे हैं।

    इस मौके पर रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता निवारण (एमएमडीपी) किट का उपयोग और व्यायाम के फायदे के बारे में सदस्यों ने बताया। बीएमजीएफ टीम में शामिल नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजीज (एनटीडी) के लीड डॉ. भूपेन्द्र त्रिपाठी ने नेटवर्क सदस्यों के प्रयासों को सराहा।

    बक्शी का तालाब ब्लाक के फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सदस्य लालता प्रसाद ने बताया कि – मैं कई साल से फाइलेरिया से ग्रसित रहा हूँ। मुझे कोई उम्मीद नहीं थी कि कभी इससे राहत मिलेगी। बहुत इलाज कराया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। चलना-फिरना तक दूभर हो गया था। साल भर पहले फ़ाइलेरिया नेटवर्क के संपर्क में आया और सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से जुड़कर प्रभावित अंगों की सही तरीके से साफ-सफाई और व्यायाम के बारे में जाना। इसे अपनाने से सूजन में कमी आयी और जीवन भी कुछ सरल हो गया। महीनों से कोई तीव्र आघात भी नहीं आया है। अब दूसरों को भी जागरूक करने में जुटा हूँ। लोगों को बताता हूँ कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इसलिए समझदारी इसी में है कि बचाव की दवा का सेवन जरूर करें। राशन कोटेदार से मिलकर यह बताएँगे कि जो फाइलेरिया से बचाव की दवा न खाए, उसे राशन न दें।

    फाइलेरिया रोगी नेटवर्क की सदस्य बिट्टो देवी की यही कोशिश है कि 10 फरवरी को शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग दवा का सेवन करें और फाइलेरिया से सुरक्षित बनें। 60 वर्षीया सैदुनिशा ने कहा कि उनका यही प्रयास है कि दवा खाने से कोई भी छूटने न पाए ताकि हम अगली पीढ़ी को सुरक्षित बना सकें।

    फाइलेरिया रोगी ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह से एयरफ़ोर्स में भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल में फेल हो गए क्योंकि उन्हें फाइलेरिया थी, जिसकी उन्हें जानकारी ही नहीं थी। इसी तरह एक ने बताया कि फाइलेरिया के चलते उसकी स्कूल के रसोइया की नौकरी छूट गयी। फाइलेरिया रोगी नेटवर्क की सदस्य मालती, शालिनी, अजय, मुरली, रमेश गौतम आदि ने भी अपने अनुभव साझा किये। बीएमजीएफ की टीम में शामिल डॉ. केटी ने कहा कि हम लर्निंग विजिट पर आये हैं, फाइलेरिया रोगियों के अनुभवों के बारे में जाना । उनके प्रयास सफल हों, यही उनके लिए शुभकामनाएं हैं। इस दौरान डब्ल्यूएचओ, पीसीआई और सीफार की टीम भी इस मौके पर उपस्थित रही ।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading