हमारे देश में न जाने ऐसी कितनी ही धरोहरें हैं जिन्हें हम अगर वास्तव में इन्हें सहेज लें तो आज हम पर्यटन की दृष्टि से बहुत समृद्ध हो सकते हैं, सही मायने में राज्य सरकारों को इन्हें ढूंढ कर इनके बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए और इनका जीर्णोद्धार करना चाहिए। आज हम एक ऐसी ही धरोहर से परिचय करा रहे हैँ जो उपेक्षित हैं।
एक ऐसी ही धरोहर ये महोबा का शिवालय हैं जो धार्मिक दृष्टि से खूबसूरती में बेजोड़ है। बता दें कि यह शिवालय यूपी के महोबा के ऐतिहासिक मदनसागर सरोवर के बीच में स्थित है जहां जाना ऐसे संभव नहीं। सिर्फ नाव से ही जाया जा सकता है। बताया जाता हैं कि इसका निर्माण नौ सौ साल पहले चंदेल राजा मदन वर्मन ने किया था।
- तारा पाटकर







