यह इतिहास की उपेक्षित धरोहर देख रहे हैं आप ! अद्भुत संगमरमर के पत्थरों पर कला उकेरी गयी थी लेकिन आज कटे हाथी के अवशेष बचे हैं ….ये सभी पांच हाथी महोबा के मदन सागर सरोवर के बीच में स्थित मझारी द्वीप में आज भी ऐसे ही पड़े हुए हैं।

मझारी द्वीप पर बगैर नाव के जाना बहुत मुश्किल होता है। दो-चार साल में जब कभी मदन सागर सूख जाता है, तभी लोग वहां बिना नाव के पैदल जा पाते हैं।
इनमें कुछ बड़े हैं तो कुछ छोटे हैं लेकिन ये सभी हाथी उस विनाशकारी इतिहास की दुखद दास्तान बयां कर रहे हैं जिसका दंश आज भी हम झेल रहे हैं ? अब देखिये सरकार की नज़रें इनायत कब होती है इन पर?
फोटो साभार: तारा पाटकर







