यदि आपको यह मालूम चल जाये कि आपकी मृत्त्यु समीप हैं तो यह सोचकर आपके दिन का चैन और रातों की नींद उड़ जाएगी ? आप पल- पल यही सोचेंगे कि अभी तो मैंने ज़िंदगी के कुछ ही पल जिए हैं, तो मुझसे ऐसी क्या गलती हो गयी। जो मेरी मौत समीप हैं!
इसी तरह जीवों में भी प्राण होते हैं और उनके पास भी अपनी सोचने और समझने कि शक्ति होती हैं यह बात इंसान भी अच्छी तरह समझता हैं लेकिन जानकार भी अनजान बना रहता है। अब देखिये न इन्हें! यह अपनी अंतिम यात्रा पर जा रहे हैं लेकिन लोग बेखबर हैं! ईश्वर इनको अगली योनि में कुछ और बनाना !







