Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अधिक वृक्ष लगाने से दूर होगी ग्लोबल वार्मिंग की समस्या

    ShagunBy ShagunJuly 22, 2023Updated:July 22, 2023 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 754

    गोमती रिवर फ्रंट उद्यान में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के वास्तुकला एवं योजना संकाय द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

    लखनऊ, 22 जुलाई 2023: वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। जिनके बिना जीवन का चक्र पूरा नहीं होता। ये पर्यावरण के आवश्यक अंग है इनकी अधिकाधिक उपस्थिति वर्षा का कारण बनती है साथ ही भूमि क्षरण को भी रोकती है। पिछले वर्षों में आधुनिक विकास के कारण वृक्षों की घटती संख्या चिंताजनक थी। वातावरण में बढ़ते प्रदुषण एवं कार्बनडाई ऑक्साइड की बढ़ती मात्रा ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे विपदा में सहायक बन रही थी। वृक्ष ही एक सर्वोत्तम उपाय है जो वातावरण में उपस्थित कार्बन को कम करने में मददगार है।  कुछ वर्षों से यह देखने में आ रहा है कि वृक्षों कि घटती संख्या के प्रति जनमानस में एक चेतना फ़ैल रही है। लोगबाग़ उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण करने को उत्सुक है और कर भी रहे हैं।  अपने आस पास मोहल्ले नगर में वृक्षारोपण को उत्सव कि तरह आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को लखनऊ स्थित गोमती रिवर फ्रंट उद्यान में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के वास्तुकला एवं योजना संकाय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर डॉ ए पी जे अब्दुल कलम प्राविधिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जे पी पांडेय,डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी (वी सी एल डी ए ) वास्तुकला एवं योजना संकाय की प्राचार्य एवं अधिष्ठाता डॉ वंदना सहगल एवं विभागाध्यक्ष डॉ रितु गुलाटी सहित संकाय के सभी प्राध्यापक डॉ सुब्रजीत बनर्जी,डॉ इन्द्राणी चक्रवर्ती, डॉ मीता टंडन,डॉ आंजनेय शर्मा, राकेश पैजवार, गिरीश पांडेय, ताबिश अहमद, प्रभात कुमार राव, लक्ष्मी कांत मिश्रा, शिव विनय राय, अखिलेश पांडेय, रचना पांडेय, भूपेंद्र कुमार अस्थाना, प्रियंका रस्तोगी,दिव्या पांडेय, महिमा ठुस्सू, दिव्यांशी श्रीवास्तव, प्रसून मिश्रा, शिशिर ,सावन वर्मा, राजकिशोर सहित संकाय के लगभग 40 छात्र, छात्राओं की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी लोगों ने एक एक पौधे लगा कर इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।

    इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में संकाय के साथ सहयोग में लखनऊ विकास प्राधिकरण और जंगल विभाग उत्तर प्रदेश रहे । जंगल विभाग ने 300 पौधे उपलब्ध कराये लखनऊ विकास प्राधिकरण ने स्थान उपलब्ध कराया। इस कार्यक्रम के को ओर्डिनेटर डॉ आंजनेय शर्मा और प्रसून मिश्रा रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    Satkhanda Mahal: The royal building where no one ever stayed

    सतखंडा महल: वह शाही इमारत जहाँ कभी कोई नहीं रुका

    Rahul Gandhi launches a sharp attack at the Ramlila Maidan rally, says: ‘Modi cannot go anywhere’

    रामलीला मैदान की रैली में राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले : ‘मोदी कहीं नहीं जा सकते’

    350 children in Atarra were administered a dose of Swarna Prashan.

    अतर्रा में 350 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    November 2, 2026
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading