आरबीएन ने आठ विकेट से केडी सिंह टीम को दी मात
छठवां स्पोर्ट्स लाइन कप का क्वार्टर फाइनल मैच गुरुवार को के.डी. सिंह की टीम व आरबीएन ग्लोबल क्लब के बीच जीपी ग्राउंड लखनऊ में खेला गया। इस मैच में शानदार पाली खेलते हुए आरबीएन ग्लोबल क्लब ने केडी सिंह का आठ विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसमें सात विकेट लेने वाले आरबीएन टीम के गेंदबाज अंकित सिंह को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
इस 35 ओवर के मैच में केडी सिंह ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पूरी टीम 20वें ओवर में 65 रन बनाकर ही आउट हो गयी। ओपनिंग करने उतरे राहुल श्रीवास्तव 30 बाल गवांकर मात्र चार रन बना पाये और अंकित की बाल पर बोल्ड हो गये। दूसरे नम्बर के बल्लेबाज आशुतोष ने दो चौका और एक छक्का की मदद से 25 बाल पर 15 रन बनाये। वहीं नवनीत ने 14 रन जोड़े, जबकि अजय, विकास, कैफ जमिल, अभिनव सिंह बिना रन बनाये ही पवेलियन लौट गये। सर्वाधिक आकाश सिंह ने 18 रन बनाये।
आरबीएन ग्लोब की टीम के आर्यन कटियार ओपनिंग करने उतरे लेकिन वे भी चल नहीं पाये और 11 बाल गवांकर तीन बनाकर ही पवेलियन लौट गये। इसके बाद श्रेयस ने 35 बाल गंवाते हुए नौ रन बनाये। इसके बाद आदि कृष्णा और मोहम्मद दानिस ने क्रमश: 28 रन व 18 रन बनाते हुए टीम को आठ विकेट से जीत दिला दी। इस मैच में मैन आफ द मैच आरबीएन टीम के अंकित सिंह को घोषित किया गया।







