Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राष्ट्रीय खेल में शामिल होने को खिलाड़ी हुए रवाना,अवनीश अवस्थी ने दिखायी हरी झंडी

    ShagunBy ShagunJanuary 24, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    लखनऊ, 24 जनवरी : उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तर प्रदेश की टीमों की रवानगी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को भव्य विदाई के साथ हुई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अवनीश कुमार अवस्थी (सलाहकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने ओलंपिक ध्वज दिखाकर उत्तर प्रदेश के दल को रवाना किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने किया।

    मुख्य अतिथि अवनीश कुमार अवस्थी ने मौजूद खिलाड़ियों को किट प्रदान कर उत्तर प्रदेश दल को किट वितरण की शुरुआत की। उन्होंने अपने आर्शीवचन में कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खेलों को अभूतपूर्व सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में भी खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

    उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि बेहतरीन तैयारियों के चलते उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी इस बार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने प्रेषित शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी मेहनत और लगन के साथ खेलते हुए प्रदेश का नाम रोशन करें। हम सभी को आप पर गर्व है और हमें विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अब तक उत्तर प्रदेश की कलारीपयट्टू, ट्रायथलॉन, हैंडबॉल, बीच हैंडबॉल, योगासन, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, तीरंदाजी व बाक्सिंग टीम को किट प्रदान की चुकी है।

    शुक्रवार को आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी, उत्तर प्रदेश दल के डिप्टी चीफ डि मिशन विनय कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) और डा.सुधर्मा सिंह (बीबीडी ग्रुप) व लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों और अधि

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading