Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    दीवाली में मिठास पर मंडराया जहर का साया: यूपी में 6 लाख की मिलावटी मिठाइयां-पनीर नष्ट, फूड सेफ्टी की सख्ती

    ShagunBy ShagunOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025 अलर्ट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    In Lucknow, the Food Safety and Drug Administration team raided various establishments and food vendors in the district to prevent adulteration during the festive season.
    लखनऊ में त्यौहारी मौसम पर मिलावटखोरी की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर छापेमारी की गई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,185

    लखनऊ से नोएडा तक छापेमारी: मिलावटी खोया, पनीर और मिठाई पकड़ी गई
    मुजफ्फरनगर का नकली पनीर रैकेट: उत्तराखंड तक सप्लाई का भंडाफोड़

    लखनऊ : दीवाली के त्योहारी सीजन में मिठाइयों और दूध उत्पादों में मिलावट का खतरनाक खेल सामने आया है। उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने लखनऊ, नोएडा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 6 लाख रुपये से अधिक की मिलावटी मिठाइयां, खोया और पनीर नष्ट करवाया। यह अभियान त्योहारों में जनता की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए शुरू किया गया, लेकिन सामने आई तस्वीरें डराने वाली हैं सिंथेटिक खोया, एक्सपायर्ड सामग्री और गंदगी में तैयार मिठाइयां।

    UP – The Food Safety Department in Noida destroyed 100 kg of paneer and 450 kg of adulterated khoya.
    यूपी– नोएडा में फूड सेफ्टी विभाग ने 550 KG पनीर नष्ट कराया, इससे बदबू आ रही थी। ऐसा पनीर रोजाना NCR में सप्लाई होता था।

    फूड सेफ्टी का वादा: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर लगातार नकेल

    लखनऊ के राजेंद्रनगर में ‘मा कृपा ट्रेडर्स’ पर सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहां 5,000 किलोग्राम मिल्क केक, कलाकंद, सोहन पापड़ी, डोडा बर्फी और अन्य मिठाइयां (मूल्य 5.57 लाख रुपये) खराब गुणवत्ता और मिलावट के शक में नष्ट की गईं। आलमनगर में 150 किलोग्राम बदबूदार खोया (मूल्य 60,000 रुपये) और नादरगंज में 223 किलोग्राम घटिया घी (मूल्य 1.22 लाख रुपये) जब्त किया गया। नोएडा में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 550 किलोग्राम और 100 किलोग्राम खराब पनीर नष्ट किया गया, जो NCR में रोजाना सप्लाई हो रहा था।

    Festivals are on the lookout for adulterators: FSDA
    त्योहारों में मिलावटखोरों पर नजर : FSDA

    मुजफ्फरनगर में एक नकली पनीर रैकेट का भंडाफोड़ हुआ, जहां उत्तराखंड तक सप्लाई होने वाला मिलावटी पनीर जमीन में दबवाया गया। सबसे चौंकाने वाला खुलासा बुलंदशहर में हुआ, जहां एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट में मदर डेयरी के लिए छाछ एक्सपायर्ड नमक से बनाई जा रही थी। यूनिट की दीवारों पर फफूंदी और गंदगी देख अधिकारी भी हैरान रह गए। कुल 5,077.6 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट किए गए और 21 नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर FSSAI 2006 के तहत कार्रवाई होगी।

    Festivals are on the lookout for adulterators: FSDA
    यूपी– नोएडा में फूड सेफ्टी विभाग ने 100 KG पनीर और 450 KG मिलावटी खोया नष्ट कराया !!

    सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा: “मिठाई नहीं, जहर बेच रहे हैं दुकानदार”

    सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। लखनऊ के विवेक त्रिपाठी ने X पर लिखा, “इस दीवाली मिठाई मत खरीदो, चाहे कितनी भरोसेमंद दुकान हो। ये जहर बेच रहे हैं। घर पर बेसन के लड्डू बनाओ, शुद्ध हलवा चढ़ाओ।” रणजीत कुमार ने सख्त सजा की मांग की, जबकि डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, “जब तक अमला चाहे, मिलावट बंद नहीं होगी।”

    https://x.com/i/status/1978538583708606953

    FSDA के सहायक आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने कहा, “त्योहारों में मिलावटखोरों पर नजर है। हमारा अभियान तब तक चलेगा, जब तक जनता की थाली सुरक्षित नहीं होगी।” लेकिन जनता का सवाल है कि क्या ये कार्रवाइयां सिर्फ दिखावा हैं, या मिलावट की जड़ तक जाएंगी? इस दीवाली लोग घरेलू मिठाइयों पर भरोसा कर रहे हैं, क्योंकि मशहूर दुकानों का भरोसा अब “जहर” बन चुका है।

    #Festivals under surveillance for adulterators: FSDA
    Shagun

    Keep Reading

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026
    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading