Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    पावर कारपोरेशन ने आयोग में दाखिल किया मंहगी बिजली बेचने का प्रस्ताव, उपभोक्ता परिषद ने कहा गरीबों का उड़ाया जा रहा मज़ाक

    ShagunBy ShagunAugust 31, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 493
    • नियामक आयोग ने पावर कारपोरेशन की प्रस्तावित दर को 3 दिन में समाचार पत्रों में विज्ञापित कराने का बिजली कम्पनियों को दिया आदेश अब बिजली दर की सुनवाई आगे बढी, 24 सितम्बर एवं 28 सितम्बर को होगी सुनवाई
    • उपभोक्ता परिषद ने खपत के आधार पर जारी किये आकड़ें और खोली नये प्रस्ताव की पोल

    प्रदेश की बिजली कम्पनियों की तरफ से अन्ततः पावर कारपोरेशन ने नये स्लैब में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की श्रेणीवार दरें विद्युत नियामक आयोग में सौंप दी गयी हैं। पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक की तरफ से सौंपी गयी नये स्लैब में प्रस्तावित दरों से जहाॅं एक तरफ करोना काल में घरेलू विद्युत उपभोक्ता जो कम बिजली खर्च करेंगे उनकी दरें बढ रही हैं और वहीं दूसरी ओर जो ज्यादा बिजली का उपभोग कर रहे हैं उनकी दरें कम हो रही हैं ऐसा प्रस्ताव बिजली कम्पनियों की तरफ से आयोग में आया है जिससे प्रदेश के गरीब उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। पावर कारपोरेशन द्वारा प्रस्तावित श्रेणीवार में से घरेलू उपभेाक्ताओं की दरें निम्नवत प्रस्तावित की गयी हैं। उपभोक्ता परिषद की जनता टैरिफ को रोकने के लिये पावर कारपोरेशन ने बडी चाल चली है लेकिन उपभोक्ता परिषद कामयाब नही होने देगा।

    पावर कारपोरेशन ने बडी चालाकी से घरेलू उन विद्युत उपभोक्ताओं जो 150 से 200 यूनिट के बीच में खपत करते हैं उनकी दरों में इजाफा प्रस्तावित किया इनकी संख्या लगभग घरेलू उपभोक्ताओं की कुल संख्या का 80 प्रतिशत है और जिनकी दरें कम हो रही हैं उनकी संख्या मात्र 20 प्रतिशत है। कुल मिलाकर विद्युत नियामक आयोग ने पावर कारपोरेशन के प्रस्ताव को 3 दिन में समाचार पत्रों में विज्ञापित कराने का आदेश देते हुये 15 दिन में प्रदेश के उपभोक्ताओं से उसपर आपत्तियाॅं प्राप्त करने का आदेश देते हुये बिजली की जो सुनवाई पहले 8 सितम्बर एवं 10 सिरम्बर को होनी थी उसे आगे बढाते हुये अब 24 सितम्बर व 28 सितम्बर को कर दी है। पावर कारपोरेशन की तरफ से घरेलू ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दरें यथावत रू0 500 प्रति किलोवाट ही रखी गयी है वहीं घरेलू ग्रामीण व शहरी की दरें निम्नवत प्रस्तावित है।

    यूनिट वर्तमानरेट(घरेलू, शहरी) यूनिट कारपोरेशन प्रस्तावित दर

    0-150 रू0 5.50 प्रति यूनिट 0-100 रू0 5.50 प्रति यूनिट
    151-300 रू0 6.00 प्रति यूनिट 101-300 रू0 5.80 प्रति यूनिट
    301-500 रू0 6.50 प्रति यूनिट 300 के ऊपर रू0 6.65 प्रति यूनिट
    500 के ऊपर रू0 7.00 प्रति यूनिट

    यूनिट वर्तमानरेट(घरेलू, ग्रामीण) यूनिट कारपोरेशन प्रस्तावित दर

    0-100 रू0 3.35 प्रति यूनिट 0-100 रू0 3.35 प्रति यूनिट
    101-150 रू0 3.85 प्रति यूनिट 101-300 रू0 4.40 प्रति यूनिट
    151-300 रू0 5.00 प्रति यूनिट 300 के ऊपर रू0 5.60 प्रति यूनिट
    300 के ऊपर रू0 6.00 प्रति यूनिट

    ग्रामीण व शहरी घरेलू बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं की 1 किलोवाट 100 यूनिट रू0 3 प्रति यूनिट में कोई परिवर्तन नही किया गया है लेकिन उसी तरह ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्सड चार्ज को रू0 90 प्रति किलोवाट व शहरी घरेलू का रू0 110 प्रति किलोवाट यथावत प्रस्तावित है।
    उ0 प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा पावर कारपोरेशन ने नये स्लैब में जो दरें प्रस्तावित की हैं वह बेहद चैंकाने वाली हैं क्योंकि इस पूरे प्रस्ताव में गरीब और मीडियम उपभोक्ताअें की जेब ढीली हो रही है और इस करोना काल में बडे विद्युत उपभोक्ता जो ज्यादा उपभोग कर रहे हैं उनकी दरें कम हो रही हैं निम्न आंकडे पावर कारपोरेशन की पोल खोलने के लिये काफी हैं। यह कितना बडा सवाल है कि गरीब घरेलू उपभोक्ताओं के साथ पावर कारपोरेशन ने बडा अन्याय किया है।

    यूनिट वर्तमान टैरिफ पर खर्च प्रस्तावित टैरिफ पर खर्च फायदा/नुकसान

    150 रू0 825 रू0 840 रू0 15 का नुकसान
    200 रू0 1125 रू0 1130 रू0 5 का नुकसान
    300 रू0 1725 रू0 1710 रू0 15 का फायदा
    400 रू0 2375 रू0 2375 न नुकसान न फायदा
    500 रू0 3025 रू0 3040 रू0 15 का नुकसान
    800 रू0 5125 रू0 5035 रू0 90 का फायदा
    1000 रू0 6525 रू0 6365 रू0 160 का फायदा

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि स्वतः यह सिद्ध हो रहा है कि जो ज्यादा खर्च कर रहा है उसकी दरें कम हो रही हैं और जो कम खर्च कर रहा है उसकी दरें बढ रही हैं जो अपने आप में सवाल है और इस करोना काल में गरीबों के साथ अत्याचार हैं। उपभोक्ता परिषद इसका जमकर विरोध करेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading