अफवाहों का खंडन: “झूठ से बचें, एकांतिक वार्ता जारी, भक्तों का समर्थन
वृंदावन, 12 अक्टूबर 2025: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना लाखों भक्तों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है। गंभीर किडनी समस्या के बावजूद, महाराज जी ने आज एक भावुक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने भक्तों को चिंता त्यागकर राधा नाम जपने की सलाह दी है। साथ ही, सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों का सख्ती से खंडन किया है।
https://x.com/i/status/1976696938730078555
आश्रम के आधिकारिक चैनल @bhajanmarg_official पर साझा वीडियो में महाराज जी की कमजोर लेकिन दृढ़ आवाज ने भक्तों को भावुक कर दिया।
महाराज जी का भावुक संदेश: “कष्ट है, लेकिन कृपा अपार” महाराज जी ने एकांतिक वार्ता के दौरान भक्तों से कहा, “कष्ट तो है, घबराहट भी है, लेकिन बहुत कृपा है। हम बहुत अच्छे हैं। आप सब प्रसन्न रहिए, जल्दी ही मिलेंगे।” उनका चेहरा थोड़ा लाल और आंखें सूजी हुई नजर आईं, लेकिन उनकी मुस्कान और भक्ति का जज्बा अटल रहा।

उन्होंने आगे जोड़ा, “यह हमारा अभ्यास बन गया है। हम कितने कष्ट में क्यों न हों, सेवा नहीं छूटती। ईश्वर आपका श्रम देखकर खुश होते हैं, कामचोरी से नहीं।” यह संदेश भक्तों को प्रसन्नता से नाम जप करने की प्रेरणा दे रहा है। एक्स पर एक वीडियो में डॉक्टर ने भी पुष्टि की कि स्थिति नियंत्रण में है, और महाराज जी की इच्छाशक्ति चमत्कारिक है।
अफवाहों का खंडन: “झूठ से बचें, एकांतिक वार्ता जारी”
सोशल मीडिया पर ICU भर्ती, हाथों पर पट्टियां या “बहुत गंभीर” स्थिति के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन महाराज जी ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया। एकांतिक वार्ता में उन्होंने कहा, “जो हमें अस्पताल में भर्ती बता रहे हैं, वे देखें कि हम यहां स्वस्थ हैं। कलियुग में झूठ का चलन बढ़ गया है, अफवाहों से दूर रहें।” केली कुंज आश्रम ने भी स्पष्ट किया कि पदयात्रा स्वास्थ्य कारणों से स्थगित है, लेकिन दर्शन और एकांतिक सत्संग जारी हैं। मथुरा पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी है, “झूठी सूचना न फैलाएं, वरना कानूनी कार्रवाई होगी।”

बेहतर है स्थिति लेकिन डायलिसिस पर स्थिर, भक्तों का समर्थन
2006 से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज से जूझ रहे महाराज जी अब 5 दिनों में एक बार 5 घंटे की डायलिसिस पर निर्भर हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है, और राधारानी की कृपा से वे सक्रिय हैं। भक्तों में किडनी दान की होड़ मच गई है। एक भक्त ने एक्स पर लिखा, “जरूरत पड़ी तो मैं अपनी किडनी देने को तैयार हूं।” बता दें कि संत शरणानंद जी महाराज भी हाल ही में मिलने पहुंचे, जहां महाराज जी भावुक हो उठे। जय राधे -राधे!







