Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    दूसरों की मदद करना भी सीखें…

    By March 16, 2019 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 617

    बात उस समय की है, जब गुरुनानक देव लाहौर यात्रा पर थे. उस समय वहां पर एक अजीब-सा नियम था. वो यह कि जिस व्यक्ति के पास जितनी अधिक संपत्ति होती, वह अपने घर के ऊपर उतने ही झंडे लगाता था. लाहौर में दुनीचंद्र के पास 20 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, इसलिए उसके घर की छत पर 20 झंडे फहरा रहे थे. दुनीचंद्र को जब पता चला कि गुरुनानक जी लाहौर आये हैं, तो वो उनसे मिलने गया. दुनीचंद्र ने गुरुनानक जी से सेवा का अवसर मांगा. गुरुनानक जी ने उसे एक सुई देते हुए कहा, इसे ले जाइए और अगले जन्म में मुझे वापस कीजिएगा. दुनीचंद्र ने सुई ले ली, लेकिन उसने सोचा कि अगले जन्म में यह सुई मैं कैसे ले जा सकूंगा. वह वापस गुरुनानक जी के पास गया और उसने कहा, मरने के बाद मैं यह सुई कैसे ले जा सकता हूं?

    गुरुनानक जी ने कहा, जब तुम एक सुई अपने अगले जन्म में नहीं ले जा सकते हो, तो इतनी सारी संपत्ति कैसे ले जा सकोगे? दुनीचंद्र ने जब यह बात सुनी तो उसकी आंखें खुल गयीं. इस घटना के बाद उसने सभी दीन-दुखियों की मदद करना शुरू कर दिया. आज यह कहानी इसलिए कि बीते दिनों एक अमीर बिजनेसमैन के घर मेरा एक रिपोर्टर साथी किसी स्टोरी के सिलसिले में गया. वहां उसने देखा कि उनका ड्राइवर उनसे कुछ हजार रुपये उधार मांग रहा है.

    दरअसल, एडमिशन का दौर चल रहा है और उसे उसके बच्चे का एडमिशन अच्छे इंगलिश मीडियम स्कूल में करवाना था. लेकिन मालिक उसकी बात पर ध्यान ही नहीं दे रहे थे. वे उसे रुपये देने की बजाय, सुना रहे थे कि एक तो तुम टाइम पर नहीं आते हो. परसो मुझे मीटिंग में लेट हो गया. उस दिन तुमने मेरी गाड़ी का एक्सीडेंट करवा दिया, उसमें स्क्रैच लग गया. ऊपर से तुम्हें उधार चाहिए. ड्राइवर बोला ‘सर आप मुझे उधार मत दीजिए. मेरी दो महीने की सैलरी एडवांस दे दीजिए. तब भी चलेगा’, लेकिन मालिक ने ज्ञान देना शुरू कर दिया कि बड़े स्कूल में एडमिशन करवाने से कुछ नहीं होगा. अगर बच्चे का तेज दिमाग होगा, तो वह आम स्कूल में भी पढ़ कर दिखायेगा.

    • धन का संचय उतना ही करें, जितनी जरूरत हो. लालच के चलते हम धन संचय तो कर लेते हैं, लेकिन क्या हम उसे अगले जन्म में ले जा सकते हैं?
    • ऐसा पैसा किसी काम का नहीं, जो दूसरों के काम न आ सके. अगर आप अमीर हैं, तो लोगों की मदद करें, ताकि वो भी आगे बढ़ सकें.

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading