Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    1 करोड़ प्री-पेड मीटर की खरीद में चाइनीज कम्पनी का बोलबाला, उठे सवाल

    By January 5, 2018Updated:January 5, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    उपभोक्ता परिषद ने बोला हमला, कहा कुछ उच्चाधिकारी व एक कन्सलटेन्ट कम्पनी की भूमिका संदिग्ध


    हंगामा मचने के बाद UPPCL ने भी बनाई एक कमेटी

    लखनऊ,05 जनवरी। ऊर्जा मन्त्रालय, भारत सरकार की एनर्जी एफिसियेन्सी लि. (ईईएसएल) द्वारा 40 लाख स्मार्ट मीटर खरीद के मामले में चाइनीज कम्पनी का बोलबाला सामने आने का मामला अभी शान्त भी नहीं हुआ था कि अब ईईएसएल द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए खरीदे जा रहे 1 करोड़ प्रीपेड मीटर की खरीद, जिसकी लागत 2 हजार करोड़ होगी, में भी चाइनीज कम्पनी का वर्चस्व फिर सामने आने लगा है।

    उपभोक्ता परिषद ने पहले ही यह अंदेशा व्यक्त किया था कि मीटर खरीदवाने में लगी एक कन्सलटेन्ट कम्पनी व कुछ उच्चाधिकारियों की भूमिका चाइनीज कम्पनी के पक्ष में है।  उसका सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, विगत दिनों जब दिल्ली में ईईएसएल द्वारा प्री-बिड कान्फ्रेन्स बुलायी गयी तो 90% भारतीय बिडर ने टेण्डर विशिष्टीकरण में दिये गये तकनीकी मानक एसटीएस का विरोध किया, क्योंकि एसटीएस प्रणाली पर आधारित मानक साउथ अफ्रीका का मानक है और जो उत्तर प्रदेश में वर्तमान लागू स्लैब वाली टैरिफ पर काम नहीं कर सकता।

    अभी तक उप्र में जो तकनीक कारगर है वह सीटीएस पद्धति की तकनीक है। प्री-बिड कान्फ्रेन्स में एक चाइनीज कम्पनी जो पूरी निविदा विषिष्टीकरण बनवाने में अहम् भूमिका निभाया है, उसने एसटीएस प्रणाली का सपोर्ट करते हुए निविदा विषिष्टीकरण को उचित बताया है।  मामले पर हंगामा मचने के बाद अब उप्र पावर कार्पोरेषन प्रबन्धन द्वारा एक कमेटी बनाकर सभी पहलुओं को जाँचा-परखा जा रहा है, लेकिन जिस प्रकार से कुछ उच्चाधिकारी व एक कन्सलटेन्ट कम्पनी चाइनीज कम्पनी के सपोर्ट में लगे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में घटिया क्वालिटी के चाइनीज मीटरों की खरीद तय है।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेष कुमार वर्मा ने कहा कि 1 करोड़ प्री-पेड मीटर खरीद की अब तक की पूरी प्रक्रिया की प्रदेश सरकार उच्च स्तरीय जाँच करा ले तो स्वतः स्पष्ट हो जायेगा कि अभी तक तैयार की गयी निविदा विषिष्टीकरण एक खास चाइनीज कम्पनी को लाभ दिलाने के लिए तैयार किया गया है। सबसे बड़ा चौंकाने वाला मामला यह है कि यदि एसटीएस प्रणाली पर आधारित निविदा विषिष्टीकरण के तहत 1 करोड़ मीटर की खरीद को अन्तिम रूप दिया गया तो इस प्रणाली पर खरीदे जा रहे प्री-पेड मीटर उत्तर प्रदेश में लागू टैरिफ के विभिन्न स्लैबों पर काम नहीं करेंगे और साउथ अफ्रीका की इस तकनीकी को आगे बढ़ाने पर इस पर रायल्टी भी उत्तर प्रदेश को देना पड़ेगा। अर्थात् मीटर तो लगेगा उत्तर प्रदेश में, लेकिन जब टोकेन जनरेट होगा तो साउथ अफ्रीका की एसटीएस एसोसियेशन को रायल्टी जायेगी, जो अपने आपमें बहुत ही गम्भीर मामला है।  इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच कराया जाना अत्यन्त आवष्यक है।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से यह गुहार लगायी है कि प्रदेश में जिस प्रकार से करोड़ों-अरबों के मीटर खरीदे जा रहे हैं उस पर विशेष निगरानी के लिए एक उच्च स्तरीय स्वतंत्र कमेटी बनवायी जाये जो पूरी गुणवत्ता की छानबीन करे और यह भी पता लगाये कि वास्तव में निविदा विषिष्टीकरण उच्च भारतीय तकनीकी पर आधारित है अथवा नहीं।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026
    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    July 28, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    July 28, 2026
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading