Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    विजली कम्पनियों ने बैक डोर से 90% निजीकरण की प्रक्रिया हेतु टेण्डर निकालना किया चालू

    By February 3, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    उपभोक्ता परिषद का बड़ा खुलासा कहा  इसका हर स्तर पर होगा विरोध

    • विजली कम्पनियों ने इसका नाम “एकीकृत सेवा प्रदाता“ रखा दक्षिणांचल में 3 सर्किल का टेण्डर निकला
    • पूरे प्रदेश में उरई, इटावा, कन्नौज, रायबरेली, सहारनपुर, बलिया, मऊ सर्किल  में “एकीकृत सेवा प्रदाता“ के माध्यम से विजली कनेक्शन देने से लेकर मीटर लगाने, राजस्व वसूलने सहित अन्य अनेकों कार्यों का होगा इनको जिम्मा। विजली अधिकारियों के पास केवल माॅनिटरिंग का इस  क्षेत्र में बचेगा काम।
    लखनऊ,03 फरवरी। विद्युत अधिनियम 2003 में प्रस्तावित संशोधन के उपरान्त जहाँ प्रदेश के विजली अभियंताओं को इस बात का डर सता रहा है कि विजली कम्पनियों में निजीकरण शुरू होगा, वहीं उपभोक्ता परिषद आज जो खुलासा करने जा रहा है उसे पूरे प्रदेश के अभियंताओं के होश उड़ जायेंगे। आज से विजली कम्पनियों द्वारा प्रदेश में बैक डोर से निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी और जिसका नाम “एकीकृत सेवा प्रदाता“ (इंटीग्रेटे सर्विस प्रोवाइडर) रखा है।
    आज दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में उरई, इटावा, कन्नौज सर्किल का टेण्डर भी निकल गया। प्रथम चरण में पावर कार्पोरेशन के निर्णय अनुसार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम  में उरई, इटावा, कन्नौज सर्किल को चुना गया है, मध्यांचल में रायबरेली, पश्चिमांचल में सहारनपुर और पूर्वांचल में बलिया  व मऊ सर्किल को चुना गया है।
    आज दक्षिणांचल में जो टेण्डर “एकीकृत सेवा प्रदाता“ के नाम से निकाला गया है उसमें, जिस भी कम्पनी को यह टेण्डर मिलेगा उसे कनेक्शन देने, मीटर लगाने, बिल निर्गत करने, वसूली करने सहित दर्जनों वह अधिकार होंगे जो 90 प्रतिशत निजीकरण की श्रेणी में आता है। विजली विभाग के अभियंताओं के पास इस क्षेत्र की केवल माॅनिटरिंग रहेगी। यह कहना गलत नहीं होगा, यह प्रक्रिया 90 प्रतिशत निजीकरण है। पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा इन सभी सर्किल में एटीसी हानियां अधिक होने के नाते “एकीकृत सेवा प्रदाता“ के रूप में टेण्डर निकाला गया है, लेकिन सभी अवगत ही होंगे, इसी प्रकार टोरेंट पावर आगरा को भी अधिक हानियों के चलते दिया गया था, जो आज बड़ा फायदा कमा रहा है और उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी से छुपा नहीं।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बैक डोर से निजीकरण की प्रक्रिया चालू हो गयी और निजीकरण का विरोध करने वाले कार्मिक विद्युत अधिनियम में संशोधन होने के उपरान्त निजीकरण होने की सम्भावना व्यक्त कर रहे थे। सबसे बड़ा सवाल यह है जब उप्र में टोरेंट पावर व एनपीसीएल निजीकरण के प्रयोग से पूरी तरह से सिद्ध हो गया है, कि इससे इन्हीं निजी घरानों का फायदा हुआ है फिर ऐसे में कुछ अन्य निजी घरानों को फायदा पहंुचाने के लिए पुनः “एकीकृत सेवा प्रदाता“ के नाम से बैक डोर से निजीकरण की प्रक्रिया क्यों की जा रही है। उपभोक्ता परिषद इसका हर स्तर पर विरोध करेगा।
    पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा सभी चारो विजली कम्पनियों में जिन 7 सर्किलों में “एकीकृत सेवा प्रदाता“ का टेण्डर निकालने की प्रक्रिया चालू की गयी है, उसे कार्पोरेशन प्रबन्धन आदेशानुसार 28 मार्च तक पूरा हो जाना है और उन्हें एलओआई निर्गत कर देना है।  इन सभी सर्किलों में लगभग 3 लाख 72 हजार उपभोक्ता हैं।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पहले ग्रामीण/किसानों की विजली दरों में 50 से 150 की वृद्धि करायी गयी और अब उनकी सेवाएं निजी घरानो के हवाले सौंपी जा रही है, जिसे उपभोक्ता परिषद किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देगा, क्योकि इससे उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बढ़ना तय है, इसी प्रकार की प्रक्रिया पहले मध्य प्रदेश में भी लागू हो चुकी है, लेकिन उसका कोई सार्थक  परिणाम सामने नहीं आया था। ऐसे में उ0प्र0 में जल्दबाजी में की जा रही कार्यवाही का हर स्तर पर उपभोक्ता परिषद विरोध करेगा।

    Keep Reading

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading