Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    निजीकरण के विरोध में दलित व पिछड़े वर्ग के अभियन्ता करेंगे आन्दोलन

    By February 5, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 684
    • 12 फरवरी से बिजली कम्पनियों व जोनल कार्यालयों में शुरू होगा जनजागरण अभियान और निजीकरण का होगा व्यापक विरोध
    • 3 मार्च से पूरे प्रदेश में काली पट्टी बाॅधकर दलित व पिछड़े वर्ग के अभियन्ता जतायेगें विरोध फिर भी फैसला न हुआ वापस तो हड़ताल व कार्य बहिष्कार पर होगा विचार
    • एसोसिएशन के पदाधिकारी इस मुद्दे पर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से भी करेगें मुलाकात और निजीकरण पर रोक लगाने की करेगें माॅग
    लखनऊ, 05 फरवरी। प्रदेश के उर्जा सेक्टर में दलितो व पिछडों के शीर्ष संगठन उप्र आॅफिसर्स एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्यकारिणी की आज एक आपात बैठक फील्ड हाॅस्टल कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें पावर कार्पोरेशन द्वारा ‘‘एकीकृत सेवा प्रदाता‘‘ (इन्टीग्रेटेड सर्विस प्रोवाइडर) के नाम पर सात सर्किल उरई, इटावा, कन्नौज, रायबरेली, सहारनपुर, बलिया, मउ के निजीकरण प्रक्रिया का विरोध करने हेतु भावी आन्दोलन की रूपरेखा तय की गयी।
    प्रथम चरण में 12 फरवरी से एशोसिएसन द्वारा सभी बिजली कम्पनियों व जोनल कार्यालयों में दलित व पिछड़े वर्ग के अभियन्ताओं के बीच निजीकरण का विरोध हेतु जनजागरण अभियान चलाया जायेगा जिसमें निजीकरण से होने वाले नुकसान से कराया जायेगा अवगत और इसी बीच प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से एसोसिएशन के पदाधिकारी मुलाकात कर निजीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करेगें। द्वितीय चरण का आन्दोलन 3 मार्च से शुरू किया जायेगा जिसमें पूरे प्रदेश में दलित व पिछड़े वर्ग के अभियन्ता काली पट्टी बाॅधकर पावर कारपोरेशन इस निर्णय का विरोध करेगें और फिर भी निर्णय वापस न हुआ तो आन्दोलन के अन्तिम चरण मेें हड़ताल व कार्य बहिष्कार जैसी कार्यवाही पर विचार होगा। इस बीच यदि निजीकरण की प्रक्रिया को तेज किया गया तो उस दौरान कोई भी आपात निर्णय लेने के लिये एशोसिएसन के अध्यक्ष केबी राम, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अति. महासचिव अनिल कुमार व सचिव आरपीकेन को अधिकृत किया गया है।
    प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक के बाद उप्र पावर आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी राम, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अति. महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन ट्ांसको अघ्यक्ष महेन्द्र सिहं, इं. एसपी सिंह, संगठन सचिव व लेसा अध्यक्ष अजय कुमार, सिविल इकाई अध्यक्ष बीना दयाल, संगठन सचिव इं. राधेश्याम, राज कपूर, आनन्द कुमार कनौजिया, अजय कनौजिया ने कहा कि जिस प्रकार से पावर कारपारेशन में कन्सलटेन्टो का मकड़जाल फैलता जा रहा है यह उसी का नतीजा है कि कन्सलटेन्टों की रिपोर्ट के आधार पर प्रबन्धन निजीकरण जैसी कार्यवाही पर आमादा है।
    पदाधिकारियों का कहना है कि यदि प्रबन्धन यह सोचता है कि बिजली सप्लाई व मेन्टीनेन्स का कार्य विभागीय अभियन्ता करेगें और फायदा लेने के लिये निजी घराने बिलिंग मीटरिंग कनेक्शन देने इत्यादि का काम करेगें तो एशोसिएसन इस कार्यवाही को सफल नहीं होने देगा। अभी भी समय है पावर कारपोरेशन प्रबन्धन को अपने इस फैसले को वापस लेना चाहिये जिससे ऊर्जा क्षेत्र में आपसी भाई चारा बना रहे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading