Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    बिजली कम्पनियाॅ बिजली खरीद के सही आंकडे न पेश कर जनता को कर रही गुमराह

    By September 13, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 480
    • नियामक आयोग अध्यक्ष व उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष की बिजली दर बढोत्तरी में प्रस्तावित पावर परचेज के मामले में लम्बी बैठक
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने आयोग के सामने उठाया मुददा कहा बिजली कम्पनियाॅ बिजली खरीद के सही आंकडे न पेश करके प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह
    • उपभोक्ता परिषद का बडा आरोप, कहा आयोग द्वारा रिलायंस रोजा की दरें कम करने के बाद भी आज भी पावर कारपोरेशन अपने प्रस्ताव में ज्यादा दिखाकर जनता पर डाल रहा भार।
    • उपभोक्ता परिषद ने कहा कि रिलायंस रोजा की फिक्सड कास्ट में रू0 174 करोड क्यों दिखाया गया अधिक? इसकी हो उच्च स्तरीय जाॅंच
    • आयोग अध्यक्ष का उपभोक्ता परिषद को आश्वासन पावर कारपोरेशन को पावर परचेज के सही आंकउे आम जनता के सामने करना होगा सार्वजनिक जिससे दरों पर जनता दे सके आपत्ति।
    • विद्युत उत्पादन गृहों की फिक्सड चार्ज की दरों में एकमुश्त 4 प्रतिशत आंकलित कर क्यों निकाली गयी दरें
    लखनऊ, 13 सितम्बर: प्रदेश की बिजली कम्पनियों द्वारा किस प्रकार मनमाने तरीके से बिजली खरीद के आंकडे पेश करके गैप ज्यादा दिखाकर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में व्यापक बढोत्तरी का प्रस्ताव दिया गया। इसका खुलासा आज उ0 प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल से मिल कर उनके समक्ष किया। उपभोक्ता परिषद ने आयोग अध्यक्ष के समक्ष यह मुददा उठाया कि बिजली कम्पनियों द्वारा जब मल्टी ईयर टैरिफ का प्रस्ताव दिया गया उसमें वर्ष 2017-18 के लिये कुल 128908 मिलियन यूनिट बिजली खरीद की आवश्यकता बताते हुए उसकी कुल लागत 52919 करोड व कुल औसत लागत दर रू0 4.11 प्रस्तावित की। जब उपभोक्ता परिषद ने आयोग के सामने कडी आपत्ति की तो फिर आयोग आदेश के बाद उसमें लगभग 675 करोड  सी कमी करते हुए बिजली की कुल लागत 52244 करोड  बतायी गयी और उसकी प्रस्तावित औसत लागत रू0 4.05 प्रति यूनिट पुनः आयेाग को भेजी गयी। लेकिन अभी भी यह पूरी तरह गलत है, और इसमें संशोधन की मांग उठायी है।
    नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष के साथ लम्बी बैठक के बाद उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि आज ही पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को पावर परचेज के मामले में आयोग में बुलाया गया है। बिजली कम्पनियों को सही बिजली खरीद का पूरा ब्यौरा आयोग को देना होगा। और जिसे बिजली कम्पनियों को आम जनता के लिये पावर परचेज के आंकडे सार्वजनिक भी करना हेागा। जिससे बिजली दर पर आम जनता अपनी आपत्तियाॅं दे सके।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता पिरिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली खरीद की औसत लागत में फिक्सड कास्ट व वैरिएबिल कास्ट शामिल होता है। यह सभी को पता है कि फिक्सड कास्ट उत्पादन गृहों की हर साल कम होती जाती है। ऐसे में पावर कारपोरेशन द्वारा विभिन्न बिजली कम्पनियों से खरीदी जाने वाली बिजली के फिक्सड कास्ट में क्यों एक साथ 4 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि मान कर दरें दी गयीं। इस प्रकार यह कहना पूरी तरह उचित होगा कि बिजली कम्पनियों ने फिक्सड कास्ट के मद में  लगभग 700 करोड रू0 अधिक प्रस्तावित किया। जिससे गैप बढा इसी प्रकार सबसे बडा चैंकाने वाला मामला यह कि विगत दिनों आयोग द्वारा  रिलायंस रोजा  से खरीद की जाने वाली बिजली दर को तय कर दिया जिसमें रिलायंस की फिक्सड कास्ट वर्ष 2017-18 के लिये  रू0 1.55 प्रति यूनिट तय की गयी है। उसके बावजून भी रिलायन्स रोजा की दोनों इकाइयों की फिक्सड कास्ट के मद में बिजली कम्पनियेां द्वारा रू 1.76 प्रति यूनिट के आधार पर फिक्सड कास्ट निकालते हुए कुल 1434 करोड रू0 प्रस्तावित किया गया। जबकि आयोग द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार रिलायंस की दानों इकाईयों द्वारा प्रस्तावति कुल बिजली 8132 मिलियन यूनिट पर फिक्सड कास्ट की दरें केवल 1260 करोड प्रस्तावित किया जाना था यानि कि 174 करोड पावर कारपोरेशन द्वारा अधिक प्रस्तावित किया गया, जो अपने आप में गंभीर मामला है और उच्चस्तरीय जांच का विषय भी। सही तरीके से बिजली कम्पनियाॅं बिजली खरीद के आंकडे पेश करें तो स्वतः औसत खरीद दर रू0 4.05 प्रति यूनिट घट कर रू0 4 प्रति यूनिट के नीचे आ जायेगी। और बिजली खरीद की कुल लागत कम हो जायेगी।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading