Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    आरक्षण व संविधान को बचाने के लिये पूरे देश में करेगें आन्दोलन: सांसद सावित्री बाई फूले

    By February 11, 2018Updated:February 11, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 558

    ‘आरक्षण बचाओं संविधान बचाओं ‘पर आज रविन्द्रालय चारबाग में हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थकों का लगा जमावाड़ा, सभी ने नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेकर आरक्षण को बचाने के लिये लिया संकल्प

    सांसद सावित्री बाई फूले का ऐलान अधिकार मांगने से नहीं छीनने से होगा प्राप्त पदोन्नति बिल पास न होना चिन्ता का विषय

    लखनऊ, 11 फरवरी। नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के तत्वाधान में आज भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ विषय पर समाज के बुद्धिजीवियों व महिलाओं का एक प्रशिक्षण शिविर रविन्द्रालय चारबाग में अक्षयवर नाथ कनौजिया संस्थापक नमो बुद्धाय जन सेवा समिति की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से शायं 4 बजे तक चला, जिसमें यह पहला मौका था जब आरक्षण को बचाने के लिये कार्यरत सभी शीर्ष संगठनों के नेतृत्वकर्ता एक साथ एक मंच पर दिखे। सभी ने एक सुर में आरक्षण व भारतीय संविधान को बचाने के लिये अपना शत प्रतिशत योगदान समाज को देने के लिये संकल्प लिया।

    समीक्षा करने वाले पहले उन गरीबों दलितो, पिछड़ों की समीक्षा करें, जिनके पास रोटी कपड़ा और मकान नहीं: फूले

    हजारों की संख्या में उपस्थित बुद्धिजीवियों व महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये बहराइच की सांसद मा. सावित्री बाई फूले ने जोर देकर कहा जो लोग संविधान व आरक्षण की समीक्षा करने की बात करते हैं सबसे पहले उन्हें उन गरीबों दलितो, पिछड़ों जिनके पास रोटी कपड़ा और मकान नहीं उनकी समीक्षा करना चाहिये। अब समय आ गया है हमें अपना अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलेगा। महिला व पुरूष बराबर है तो समाज में उन्हें बराबरी का अधिकार मिलना चाहिये। 17 साल पहले हमने अपना घर द्वार छोड़कर दलितो व पिछड़ों की लड़ाई के लिये अपने को समर्पित कर दिया। आरक्षण व संविधान को बचाने को लेकर सड़कों पर उतरेगें पूरे देश में आन्दोलन चलायेगें।

    पदोन्नतियों में आरक्षण बिल पास न होना घोर चिन्ता का विषय

    पदोन्नतियों में आरक्षण का बिल न पास होना घोर चिन्ता का विषय है, जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में लाखों कार्मिकों का रिवर्सन किया गया उसे उत्तर प्रदेश सरकार को सोचना चाहिये। 1 अप्रैल को कांशीराम स्मृति उपवन लखनऊ में हम सभी मिलकर देश के लाखों आरक्षण समर्थक संविधान बचाओं आरक्षण बचाओं पर अपनी आवाज बुलन्द करेगें जिसमें देश भर के आरक्षण समर्थक जुटेगें।

    भाजपा कितना भी आरक्षण पर कुठाराघात कर लें, उसके मंसूबे कामयाब नहीं होने वाले: अवधेश कुमार वर्मा

    प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुये आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा भाजपा कितना भी आरक्षण पर कुठाराघात कर लें उसके मंसूबे कामयाब नहीं होने वाले है, जिस प्रकार से बाबा साहब के नाम पर केन्द्र सरकार दलितों को गुमराह कर उन्हें वोट की राजनीति के लिये इस्तेमाल करती है दलित व पिछड़ा समाज लोकतंत्र को बचाने के लिये संख्या बल का प्रयोग एकजुट होकर अपने अधिकार को बचाने के लिये करेगा। जिस प्रकार से पदोन्नतियों में आरक्षण का बिल पिछले 4 सालों से भाजपा की सरकार में लम्बित है वह भाजपा की दलित विरोधी कार्मिक नीति को दर्शाता है। आरक्षण व संविधान को बचाने के लिये कोई भी संगठन कोई भी कार्यक्रम करेगा वहां पर आरक्षण समर्थक हुजूम के साथ अपना अधिकार लेने के लिये संघर्ष करेगें।
    नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के संस्थापक श्री अक्षयवर नाथ कनौजिया ने सभी सामाजिक व कार्मिक संगठनों से बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर व मान्यवर काशीराम के रास्ते पर चलकर अपना अधिकार प्राप्त करना है।
    शिविर को सम्बोधित करते हुये अम्बेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने दलितों की दशा व वर्तमान दुर्दशा पर चिन्ता व्यक्त करते हुये सभी को एकजुट होकर एक सामाजिक राष्ट्रीय विकल्प तैयार करने के लिये आहवान किया। उन्होने कहा आरक्षण व संविधान को बचाने के लिये हम सभी को एकजुट होकर मतभेद भुलाकर जहाॅ पर भी जिस पार्टी में है आरक्षण के मुद्दे पर एकजुट होना चाहिये।
    शिविर को प्रमुख रूप से सम्बोधित करने वालों में डा. सुनीता चन्द्रा रजिस्ट्रार बीबीएयू, भुवननाथ पासवान, उर्मिला बौद्ध, आरपी राव, जितेन्द्र कुमार अम्बेडकर, रंजीत कुमार, योगेन्द्र कुमार सहित अनेको लोग प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालिनी बौद्ध ने किया।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-15796-2/

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading