Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    950 करोड़ वसूली गयी इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी 15 दिन में करें वापस, अन्यथा कम्पनियों के खिलाफ होगी कार्यवाही

    By February 6, 2018Updated:February 6, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 490
    • बिजली कम्पनियों द्वारा लगभग 50 लाख ग्रामीण अनमीटरर्ड विद्युत उपभोक्ताओं से अधिक वसूल की गयी लगभग 950 करोड़ इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी पर मामला गरमाया
    • नियामक आयोग अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आलोक कुमार को दो पन्ने का भेजा गया पत्र 15 दिन में अधिक वसूल की गयी ड्यूटी वापस कराने की दिशा में कार्यवाही का निर्देश अन्यथा कम्पनियों के खिलाफ होगी कार्यवाही
    • ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में पब्लिक के मुद्दे पर आयोग अध्यक्ष को प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र से मचा हड़कम्प
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा मामला गम्भीर मय ब्याज सहित अधिक वसूल की गयी ड्यूटी उपभोक्ताओं को करायी जाये वापस
    लखनऊ, 06 फरवरी। प्रदेश के लगभग 50 लाख ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं से इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी के मद में वर्ष 2012 के बाद लगभग रू0 950 करोड़ अधिक वसूल की गयी धनराशि को मय ब्याज सहित वापसी का मुद्दा आज उस समय काफी तूल पकड़ लिया जब नियामक आयोग जैसी अर्द्ध-न्यायिक स्वतंत्र संस्था के अध्यक्ष श्री एसके अग्रवाल द्वारा ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक कुमार को उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा आयोग में दाखिल जनहित प्रत्यावेदन के क्रम में एक दो पन्ने का पत्र भेजकर यह कहा गया है कि यदि 15 दिन के अन्दर अधिक वसूल की गयी धनराशि को वापस करने की दिशा में कार्यवाही न की गयी तो बिजली कम्पनियों के खिलाफ आयोग को कार्यवाही करना पड़ेगा, क्योंकि आयोग के पास लगातार विद्युत उपभोक्ता अपनी अधिक वसूल की गयी इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी वापस कराने हेतु आदेश की मांग कर रहें है।
    यह पहला मौका है जब आयोग अध्यक्ष द्वारा पब्लिक के मुद्दे पर प्रमुख सचिव ऊर्जा को सीधे पत्र लिखा गया है। पत्र की भनक लगते ही पूरे ऊर्जा क्षेत्र में हंगामा मच गया, गौरतलब है कि इस मुद्दे पर उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ऊर्जा मंत्री के वार्ता के बाद ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा द्वारा भी अधिक वसूल की गयी इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी वापस कराने हेतु कहा गया था। इसके बावजूद भी बिजली कम्पनियों चुप्पी साध के बैठी हुई थी।
    आयोग अध्यक्ष द्वारा प्रमुख सचिव ऊर्जा को लिखे गये पत्र में यह स्पष्ट रूप से अंगित किया गया है कि उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष के 26 दिसम्बर को आयोग को सौंपे गये जनहित प्रत्यावेदन पर आयोग द्वारा पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक व निदेशक वाणिज्य को अलग-अलग पत्र लिखकर इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी 5 प्रतिशत की जगह विद्युत उपभोक्ताओं से 20 प्रतिशत वसूलने को गलत मानते हुये उपभोक्ताओं से वसूल की गयी धनराशि वापस करने के लिये कहा गया। आयोग आदेश के बाद आगे से 5 प्रतिशत इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी वसूलने का आदेश जारी कर दिया गया अधिक वसूल की गयी इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी के मामले पर मामला उप्र सरकार को रिफर करने की बात कही गयी।
    आयोग अध्यक्ष द्वारा प्रमुख सचिव ऊर्जा को भेजे गये पत्र में यह बात स्पष्ट रूप से कही गयी है कि बिजली कम्पनियों व पावर कार्पोरेशन द्वारा 20 प्रतिशत इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी वसूलने का आदेश वर्ष 2012 में इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी के सम्बन्ध में जारी राज्य सरकार की अधिसूचना  का खुला उल्लंघन है। इसलिये बिजली कम्पनियों को अधिक वसूल की गयी इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी वापस करना होगा।
    आयोग द्वारा भेजे गये पत्र में यह भी कहा गया है कि इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी जो सब्सिडी में अरजेस्ट कर दी जाती है ऐसे में बिजली कम्पनियों को वर्तमान वर्ष में उपभोक्ताओं को वापस कर उसकी भरपाई के लिये उप्र सरकार से उसके मद में धनराशि की मांग करना चाहिए। उपभोक्ताओं द्वारा अधिक वसूल की गयी इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी वापसी की मांग को बिजली कम्पनियां मना नहीं कर सकती।
    उपभोक्ता परिष्द अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा यह बहुत ही गम्भीर मामला है सरकार की अधिसूचना का अर्थ का अनर्थ लगाकर ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं से लगभग 950 करोड़ अधिक वसूल की गयी इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी मय ब्याज सहित अविलम्ब बिजली कम्पनियों का वापस करना चाहिये।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading