Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    15 मार्च से पूरे देश में ‘आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ’ आन्दोलन की होगी शुरूआत

    By February 10, 2018Updated:February 10, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582
    • बजट सत्र में पदोन्नति में आरक्षण बिल को पास कराने को लेकर संघर्ष समिति ने किया प्रदेश व्यापी आन्दोलन की घोषणा, 15 मार्च से पूरे देश में ‘‘आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ‘‘ आन्दोलन की शुरूआत।
    • संघर्ष समिति नेताओं की सांसद मा. सावित्री बाई फुले जी के साथ अहम बैठक, पदोन्नति बिल पास कराने की गुहार।
    • मा. सांसद सावित्री बाई फुले का ऐलान इस बजट सत्र में सभी दलित व पिछड़े वर्ग के सांसद एकजुट होकर करायें पदोन्नति बिल पास अन्यथा उनके लिये अपमान की बात।
    • 1 अप्रैल को आरक्षण को बचाने के लिये सभी संघर्षरत् संगठन एक मंच पर आकर आरक्षण व संविधान बचाने की भरेंगे हुंकार।

    लखनऊ, 10 फरवरी। लोकसभा के बजट सत्र में पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां बिल पास कराने को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र एक बार फिर आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय संयोजक मण्डल ने बहराइच की मा. सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले जी के साथ वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लखनऊ में एक बैठक की और पदोन्नति में आरक्षण लम्बित बिल को पास कराने की गुहार लगाई। संघर्ष समिति आगे सभी राजनीतिक दलों के दलित व पिछड़े वर्ग के सांसदों से भी पदोन्नति बिल पास कराने को लेकर उनका सहयोग मांगने के लिये मुलाकात का सिलसिला जारी रखेगी।


    यदि इस बजट सत्र में बिल पास नहीं होता तो सभी दलित व पिछड़े वर्ग के सांसदों के लिये अपमान की बात होगी: सांसद सावित्री बाई फुले

    मा. सांसद सावित्री बाई फुले ने संघर्ष समिति संयोजकों के साथ वार्ता में इस बात पर सहमति जताई कि इस बजट सत्र में सभी दलित व पिछड़े वर्ग के सांसदों को एकजुट होकर पदोन्नतियों में आरक्षण संवैधानिक संशोधन बिल पास कराना चाहिए। यदि इस बजट सत्र में बिल पास नहीं होता तो सभी दलित व पिछड़े वर्ग के सांसदों के लिये अपमान की बात होगी। जिसे बहुजन समाज कभी नहीं भूलेगा।

    मा. सांसद से मुलाकात करने वाले आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. राम शब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, लेखराम, बनी सिंह, अशोक सोनकर, प्रेमचन्द्र ने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा आरक्षण को बचाने के लिये 15 मार्च से पूरे देश व प्रदेश में ‘‘आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ‘‘ अभियान की शुरूआत करेगी और उसी क्रम में 1 अप्रैल को लखनऊ में आरक्षण को बचाने के लिये संघर्षरत् प्रदेश के सभी संगठन एक मंच पर एकजुट होकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ की आवाज बुलन्द करेंगे।
    यह सिलसिला अब पूरे देश के सभी राज्यों में अनवरत् चलाया जायेगा, जब तक पूरे देश का दलित व पिछड़ा कार्मिक एक मंच पर आकर केन्द्र सरकार पर दबाव नहीं बनायेगा, तब तक पदोन्नति में आरक्षण बिल पास होने वाला नहीं है। संघर्ष समिति ने अपनी पुरानी मांग एक बार फिर दोहरायी कि पूरे देश में पिछड़े वर्ग के कार्मिकों को क्रीमीलेयर समाप्त कर पदोन्नति में आरक्षण दिया जाये।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading