Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    निजीकरण के मामले में नया पेंच, उपभोक्ता परिषद ने रोक लगाने की मांग उठायी

    By February 5, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 451
    • उपभोक्ता परिषद के एक जनहित प्रत्यावेदन पर आयोग ने पूर्व मे ही दिया था आदेश पहले कार्पोरेशन को निजीकरण/फ्रेन्चाईजीकरण से होने वाले लाभ व चयन का आधार आयोग को बताना होगा तभी भविष्य में इस प्रकार की कार्यवाही हो सकती है शुरू
    • उपभोक्ता परिषद का बड़ा आरोप आयोग द्वारा जारी पूर्व आदेश की अवहेलना कर 7 सर्किल में निजीकरण की कार्यवाही शुरू करना गलत
    लखनऊ, 05 फरवरी। बिजली कम्पनियों में 7 सर्किल उरई, इटावा, कनौज, रायबरेली, मऊ, बलिया, सराहनपुर का निजीकरण करने हेतु ‘एकीकृत सेवा प्रदाता’ (एन्टीग्रेटेड सर्विस प्रोवाइडर) के तहत शुरू की गयी कार्यवाही के विरोध में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आज नियामक आयोग अध्यक्ष एसके अग्रवाल से मुलाकात कर लम्बी वार्ता कर एक लोक महत्व जनहित प्रत्यावेदन दाखिल किया उपभोक्ता परिषद ने आयोग अध्यक्ष के सामने पूर्व में जारी आयोग आदेश की प्रति रखते हुये इस पूरी प्रक्रिया को आयोग आदेश की अवहेलना मानते हुये पूरी कार्यवाही पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है।
    उपभोक्ता परिषद द्वारा दाखिल लोक महत्व जनहित प्रत्यावेदन पर आयोग अध्यक्ष ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को आश्वासन दिया पूरे मामले पर गहन परीक्षण कराया जायेगा और आयोग द्वारा उपभोक्ता हित में उचित निर्णय लिया जायेगा।
    गौरतलब है कि उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा द्वारा उप्र में टोरेन्ट पावर को फ्रेन्चाईजी दिये जाने के बाद टोरेन्ट द्वारा उपभोक्ताओं का उत्पीड़न शुरू किये जाने के विरोध में उपभोक्ता परिषद द्वारा 2 अप्रैल, 2013 को उप्र विद्युत नियामक आयोग में एक जनहित प्रत्यावेदन दाखिल कर बिजली कम्पनियों द्वारा बिना आयोग की अनुमति के निजीकरण व फ्रेन्चाईजीकरण की प्रक्रिया का विरोध किया गया था, जिस पर आयोग द्वारा दिनांक 02 अप्रैल, 2013 द्वारा अध्यक्ष उप्र पावर कार्पोरेशन लि. को यह निर्देश दिये गये थे कि भविष्य में जिन भी बिजली कम्पनियों में विद्युत क्षेत्रों मे निजीकरण व  फ्रेन्चाइजीकरण की भावी कार्य योजना है उससे विद्युत उपभोक्ताओं को भविष्य में क्या लाभ होगा? एवं निजीकरण व  फ्रेन्चाइजीकरण हेतु चयन का मुख्य आधार क्या है? से आयोग को अवगत कराया जाये, लेकिन आयोग को आजतक इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं अवगत कराया गया।
    इसी बीच वर्ष 2014 में गाजीयाबाद, वाराणसी व मेरठ नगरों में पीपीपी माडल के तहत निजीकरण प्रक्रिया को लागू करने के लिये कन्सलटेन्ट चयन की प्रक्रिया चालू हूई जिस पर उपभोक्ता परिषद द्वारा 22 सितम्बर, 2014 को आयोग के समक्ष अध्यक्ष पावर कर्पोरेशन के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 142 के तहत इसलिये कार्यवाही की मांग की गई थी क्योंकि आयोग द्वारा 02 अप्रैल, 2013 में जारी निर्देश का पावर कार्पोरेशन द्वारा बिना जवाब दिये निजीकरण के तहत पीपीपी माॅडल हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी जिस पर आयोग द्वारा दिनांक 26 सितम्बर, 2014 द्वारा पावर कार्पोरेशन अध्यक्ष के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 142 विषयक पत्र कार्यवाही शुरू करने हेतु पावर कार्पोरेशन को भेजा गया जिस पर दिनांक 07 नवम्बर, 2014 को पावर कार्पोरेशन के तत्कालीन प्रबन्ध निदेशक, श्री एपी मिश्र द्वारा आयोग को एक विस्तृत जवाब देते हुये यह अनुरोध किया गया कि उपभोक्ता परिषद द्वारा पावर कार्पोरेशन अध्यक्ष के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 142 के तहत कार्यवाही करने का अनुरोध विधि सम्मत इसलिये नहीं है क्योंकि मै0 मेकाॅन लि. कन्सलटेन्ट द्वारा केवल फिजबिलिटी रिर्पोट तैयार करने हेतु काम किया जा रहा है
    यह कार्यवाही एक आन्तरिक प्रक्रिया है रिर्पोट तैयार होने पर ही पीपीपी माॅडल लागू किये जाने पर अन्तिम निर्णय लिया जाना सम्भव होगा। जिसपर अन्ततः आयोग द्वारा यह मान लिया गया था कि अभी निजीकरण की दिशा में पावर कार्पोरेशन कार्यवाही नहीं कर रहा है और जब करेगा तो पावर कार्पोरेशन आयोग को अवगत करायेगा।
    अब पुनः पावर कार्पोरेशन द्वारा बिना आयोग को उत्तर दिये ही बिजली कम्पनियों में 7 सर्किल उरई, इटावा, कनौज, रायबरेली, मऊ, बलिया, सराहनपुर का निजीकरण करने हेतु समाचार पत्रों में प्रकाशित टेण्डर ’’ एकीकृत सेवा प्रदाता’’ (एन्टीग्रेटेड सर्विस प्रोवाइडर) आयोग आदेशो की अवहेलना की श्रेणी में आता है।
    वहीं दूसरी ओर जिन 7 सर्किल में निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है उनमें से इटावा सहित अन्य जनपदों में किसानों द्वारा निजीकरण के विरोध में आन्दोलन सड़कों पर विरोध भी शुरू कर दिया गया है उसी क्रम में उत्तर प्रदेश किसान सभा द्वारा इटावा में विरोध करते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया है, उप्र किसान सभा के महा मंत्री श्री मुकुट सिंह द्वारा उपभोक्ता परिषद से विधिक कार्यवाही शुरू किये जाने का जनहित में अनुरोध भी किया गया है।

    Keep Reading

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading