Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    संघर्ष समिति ने स्व. दिलीप सरोज के घर पहुंचकर की 55 हजार की आर्थिक मदद

    By February 18, 2018Updated:February 18, 2018 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 575

    स्व. दिलीप सरोज के माता पिता के प्रस्ताव पर संघर्ष समिति उनके जन्मदिन जुलाई माह में गांव की पैतृक जमीन पर लगवायेगी उनकी प्रतिमा, जिससे दलित समाज अपने उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष की लेगा प्रेरणा

    संघर्ष समिति संयोजकों ने लखनऊ में पहुंचकर की बैठक और सरकार से उठायी मांग दिलीप सरोज के दोषियों को सरकार दिलाये कड़ी सजा

    लखनऊ, 18 फरवरी। विगत दिनों प्रतापगढ़ निवासी विधि छात्र दिलीप सरोज की इलाहाबाद में कुछ गुण्डा प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों द्वारा दिन दहाड़े निर्मम हत्या किये जाने के बाद आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय संयोजक मण्डल आज सुबह लखनऊ से चलकर प्रतापगढ़, कुण्डा स्व. दिलीप सरोज के गांव भुलसा पहुंचा और वहां उनके पिता श्री राम लाल सरोज, माता श्रीमती प्रेमलता सरोज सहित उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रू. 55 हजार की आर्थिक मदद भी प्रदान की। गौरतलब है कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति बाबा साहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत पूरे प्रदेश में इस प्रकार का कार्य करती रहती है।
    लखनऊ से चलकर स्व. दिलीप सरोज के गांव पहुंचकर आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, पीएम प्रभाकर, बनी सिंह, राम बरन, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र व सुनील कनौजिया ने एक बार फिर उप्र सरकार से यह गुहार लगायी कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानेे के लिये सरकार हर सम्भव प्रयास करे।
    स्व. दिलीप सरोज के पिता व माता जी ने आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति संयोजकों से यह प्रस्ताव रखा कि उनके पैतृक गांव की जमीन पर स्व. दिलीप सरोज की एक प्रतिमा स्थापित कराने में संघर्ष समिति उनका सहयोग करे, जिस पर संघर्ष समिति संयोजकों ने उनके गांव में उपस्थित अपने समाज के सामने यह ऐलान किया कि संघर्ष समिति उनके परिवार का यह सपना जल्द पूरा करेगी।
    संघर्ष समिति संयोजक मण्डल द्वारा लखनऊ पहुंचकर इस पूरे प्रकरण पर एक आवश्यक बैठक की और गहन मंत्रणा के बाद यह निर्णय लिया कि स्व. दिलीप सरोज जिनका जन्मदिन जुलाई माह में पड़ता है, उस तिथि को संघर्ष समिति द्वारा उनकी प्रतिमा लगाकर समाज में यह संदेश देगी कि समाज के सभी लोग एक जुट हों और दिलीप सरोज से प्रेरणा लेकर दलित उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द करें।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading