Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    वाराणसी में छात्राओं के आक्रोश की अनदेखी हुई: नरेश उत्तम पटेल

    By September 25, 2017Updated:September 25, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    प्रधानमंत्री जी के वाराणसी में रहते हुए बेटियों पर जिस बेदर्दी से लाठियां बरसी इससे भाजपा की संकीर्ण महिला विरोधी मानसिकता झलकती है

    लखनऊ 25 सितम्बर। वाराणसी में हिन्दू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ गुरूवार की रात में हुई छेड़खानी की घटना पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह संवेदनहीन रवैया अपनाया है। छात्राओं के आक्रोश की अनदेखी हुई और प्रधानमंत्री जी के वाराणसी में रहते हुए बेटियों पर जिस बेदर्दी से लाठियां बरसी इससे भाजपा की संकीर्ण महिला विरोधी मानसिकता झलकती है। यह बातें आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहीं।

    सरकार ने अब तक विश्वविद्यालय में शांति स्थापना का कोई कदम नहीं उठाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव ने ठीक ही कहा है कि बल से नहीं बातचीत से समस्या का हल निकाला जाना चहिए। छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज निंदनीय है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन और विश्वविद्यालय के वाइसचांसलर द्वारा विश्वविद्यालय को छावनी में तब्दील करने से स्थिति सुधरने वाली नहीं। जन प्रतिनिधियों को कैम्पस में जाने और छात्राओं से मिलने से रोकना स्थिति को बिगाड़ने वाला है और यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

    विश्वविद्यालय क्षेत्र में अराजकता की स्थिति के लिए वहां वाइस चांसलर पूरी तरह जिम्मेदार हैं जिन्होंने छात्राओं की सुरक्षा दिए जाने की मांग सुनना भी गंवारा नहीं किया। उल्टे उन पर उनके सुरक्षा गार्डों ने बेदर्दी से लाठियां भांजी जिसमें कई छात्राएं घायल हुई। इसके साथ ही पुलिस की छावनी बनाकर विश्वविद्यालय के हास्टल खाली कराने का भी तुगलकी फरमान जारी हो गया हैं। शनिवार की रात को बर्बरता की हद हो गई जब शांति मार्च निकाल रहे छात्र-छात्राओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। इसमें कुछ पत्रकार भी पुलिस की लाठियों के शिकार बने हैं।

    वाराणसी हिन्दू विश्वविद्यालय में जो हो रहा है वह भाजपा की जन विरोधी नीतियों का ही प्रदर्शन है। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता उनको चुभती हैं इसलिए जेएनयू से लेकर देश के कई विश्वविद्यालयों में जानबूझकर एक साजिश के तहत शैक्षिक माहौल को प्रदूषित किया जा रहा है। जहां नौजवान अपनी आवाज उठाते हैं उन्हें कुचलने के लिए लाठी-गोली का सहारा लिया जाता है। पाठ्यक्रम में आरएसएस की दृष्टि से बदलाव किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात तो जब तब थोपते रहते हैं परन्तु उन्हें दो मिनट युवाओं की बात सुनने की फुर्सत नहीं होती हैं। वाराणसी में उनकी उपस्थिति के बावजूद उनका यही रवैया बना रहा।

    आज वाराणसी पहुंचेगा सपा का 8 सदस्यीय दल, निहत्थे छात्राओं पर लाठीचार्ज की जांच रिपोर्ट सौपेंगा अध्यक्ष को

    लखनऊ 25 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रांगण में 23 सितम्बर 2017 की रात्रि में निहत्थे छात्राओं व छात्रो पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज की जांच हेतु समाजवादी पार्टी का 8 सदस्यीय दल 25 सितम्बर 2017 को वाराणसी पहुंचेगा। श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को प्रस्तुत करेंगे।
     समाजवादी पार्टी के गठित जांच दल के सदस्य सर्वश्री शतरूद्र प्रकाश एम.एल.सी., श्री रामवृक्ष सिंह यादव एम.एल.सी, श्री प्रभूनारायन सिंह विधायक, श्रीमती लीलावती कुशवाहा एम.एल.सी, श्रीमती गीता सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, श्री राहुल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा, डा. पीयूष यादव, जिलाध्यक्ष वाराणसी तथा श्री राजकुमार जायसवाल, महानगर अध्यक्ष वाराणसी है।

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Akhilesh Yadav gifts a bicycle to Kanishka, a meritorious student who brought laurels to the region by scoring 93.2% marks.

    93.2% अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा कनिष्का को अखिलेश यादव की ओर से साइकिल उपहार

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    A Sip of Tea Sparks Political Row in Fatehpur

    चाय की चुस्की बनी सियासी बवाल! अखिलेश को चाय पिलाने वाली दुकान पर फूड सेफ्टी का छापा, चायवाला दुकान बंद करने को मजबूर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading