Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    रातों रात सियासी बाज़ी मार ले गयीं प्रियंका गाँधी!

    ShagunBy ShagunOctober 12, 2021Updated:October 12, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 650

    नवेद शिकोह

    भारत में फार्मूला फिल्म की तरह सियासी सफलता का भी फार्मूला तय होता है। सियासत म़े विकास और बुनियादी ज़रुरतों की बात करना कला फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होता हैं। मंडल-कमंडल से लेकर धर्म के जज्बात राजनीतिक दलों के लिए मुफीद (फायदेमंद) होते हैं। 2010 के बाद सोशल मीडिया का दौर आम होने लगा। और फिर इस माध्यम से आम जनता तक पंहुचने का दौर शुरू हुआ। तस्वीरों के जरिए जन-जन तक पंहुचकर आम लोगों के दिलों में जगह बनाने में भाजपा के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी कामयाबी हासिल की। विशाल आईटीसेल के जरिए भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी और मोदी सबसे लोकप्रिय नेता।

    बाद मुद्दत के यूपी में चर्चा में आई कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भाजपा के शीर्ष नेता के हुनर को अपनाने में सफलता की राह पर चलना शुरू कर दिया है। वो इन दिनों यूपी में अपनी तस्वीरों के जरिए चर्चा मे हैं। हांलाकि कांग्रेस का मूल स्वभाव शालीनता और सादगी है। दिखावा और आक्रामता कांग्रेस के मूल स्वाभाव मे नहीं है। अपने मूल स्वभाव के विपरीत कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका आक्रामकता और सादगी की तस्वीरों के पोट्रेट पेश करके पार्टी में जान फूंक रही हैं। भाजपा के हिन्दुत्व के सफल फार्मूले से प्रभावित होकर ही कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने साफ्ट हिन्दुत्व को भी फॉलो करते हुए मंदिरों में चहलकदमी शुरू की थी।

    जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूड़ा बिनने, मोर को दाना खिलाने.. इत्यादि दर्जनों तस्वीरें ट्रेंड होती रही हैं ऐसे ही प्रियंका गांधी की हालिया तस्वीरें ट्रेंड कर रही हैं। और इस तरह यूपी में बंजर पड़ी कांग्रेस की ज़मीन में हरियाली नज़र आने लगी है।

    आम जनता के दिल में जगह बनाने के लिए आम जनता तक पंहुचना ज़रूरी है। कोई बड़ा राजनेता आम इंसान की तरह पेश आए, आप इंसान की बात करे और एक आम इंसान के ठिकाने पर पंहुचे तो करोड़ों लोगों से उनका रिश्ता जुड़ जाएगा। क्योंकि आम इंसानों का सबसे बड़ा प्लेटफार्म सोशल मीडिया ख़ास इंसान के आम अंदाज को फ्री में अनगिनत लोगों तक पंहुचा देता है। जुबान पर चर्चा और दिल में जगह बनाने के लिए ऐसे हुनर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माहिर हैं।

    भाजपा ने 2010 में आम हो रहे सोशल मीडिया के रिवाज को लपक कर इसे अपने प्रचार का सबसे बड़ा माध्यम बनाया था। आम समाज के सबसे बड़े इस प्लेटफार्म के माध्यम से भी नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता बने। मुख्यधारा की मीडिया को भी सोशल मीडिया ने अपना ग़ुलाम बना लिया, जो बात वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे मुख्यधारा की मीडिया को उसे फालो करने पर मजबूर होना पड़ा।

    बूढ़ी मां को भोजन खिलाना, भावुक होकर रो देना, गरीबों की बात करना.. मंदिरों या गूफा में बैठकर आराधना करना जैसी दर्जनों तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता में चार चांद लगाती रही हैं। सियासत के इस नए फार्मूले में कांग्रेस भी ढलती नजर आने लगी है।

    भाजपा सरकार का मुसल्सल विरोध कर रहा किसान आंदोलन लखीमपुर घटना में शबाब पर पंहुचा तो इसका माइलेज यूपी के सबसे बड़े विपक्षी दल सपा के बजाय कांग्रेस को मिला। क्योंकि प्रियंका गांधी ने मृतकों के परिजनों से मिलने सबसे पहले रात को ही निकल गईं थी। और बरसात मे वो रात भर संघर्ष करती रहीं और इस संघर्ष की एक एक तस्वीर/वीडियो वायरल होती रहीं। लखीमपुर जाने के सफर में गिरफ्तारी से लेकर पुलिस से तकरार करती तस्वीरों से लेकर झाड़ू लगाने की तस्वीरों का आभामंडल सरकार पर दबाव बनाने में कामयाब रहा। किसानों और अन्य लोगों की ह्दयविदारक मौत की चर्चा तेज हो गई। फिर न्यायालय ने भी इसे संज्ञान में लेकर सरकार को फटकार लगाई। अंततः गृह राज्य मंत्री के पुत्र को इस घटने के आरोप में जेल जाना पड़ा।

    इस पूरी घटना में सरकार को बैकफुट पर लाने का क्रेडिट प्रियंका गांधी को दिया जा रहा है। उनकी सक्रियता अभी भी जारी है। सरकार के खिलाफ और किसानों के समर्थन में उनके वाराणसी कार्यक्रम में खासी भीड़ रही। यहां जाने से पहले एयरपोर्ट की बस में हैंडल (छत का डंडा) पकड़े खड़ी प्रियंका गांधी की एक तस्वीर फिर ट्रेंड हुई। हांलाकि इस पर फोटों छपास के व्यंग्य करते हुए सवाल भी उठाए गए। सोशल मीडिया पर ही चर्चा रही कि बस की सीटें खाली हैं लेकिन खुद की सादगी साबित करने के लिए प्रियंका बस का डंडा (अपर हैंडल) पकड़े खड़ी हैं। लोगों ने ये भी कहा कि आम इंसानों की आम सादगी वाली तस्वीरों के साथ वो जनाधार बनाने के नये सियासी रिवाज पर अमल कर रही हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Hope for relief from the increasing heat! Pre-monsoon rains possible from tomorrow until June 5th.

    बढ़ती गर्मी पर राहत की उम्मीद! कल से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश संभव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026
    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    May 29, 2026
    Humanity is still alive today – this is an example!

    इन्सानित आज भी जिन्दा है- यह है मिसाल!

    May 29, 2026
    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading