Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बिजली दर बढ़ोत्तरी का प्रस्तावित विज्ञापन छपा, उपभोक्ता परिषद ने उठाये सवाल, दरों में कमी के लिये तेज की लामबन्दी

    By July 4, 2019Updated:July 4, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 468
    • उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व नियामक आयोग चेयरमैन से की मुलाकात, उपभोक्ता परिषद ने निजी घरानों की प्रस्तावित महंगी बिजली खरीद का किया खुलासा और कहा इस पर लगायें अंकुश और करायें जांच
    • प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने कहा महंगी बिजली खरीद की होगी छानबीन करायी जायेगी आडिट उसी क्षण अध्यक्ष पावर कार्पोरेशन को परीक्षण कर कार्यवाही का दिया निर्देश

    लखनऊ,04 जुलाई 2019: प्रदेश की बिजली कम्पनियों की तरफ से जहां घरेलू ग्रामीण बीपीएल किसानों की बिजली दरों में व्यापक बढ़ोत्तरी का विज्ञापन आज समाचार पत्रों में छप गया है और 15 दिन में आम जनता की राय मांगी गयी है। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता परिषद ने आक्रामक रणनीति बनाते हुए बिजली दरों में बढ़ोत्तरी रोकने के लिये चारों तरफ से घेराबन्दी शुरू कर दी है। उसी क्रम में आज उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य जहां अलग-अलग प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा से शक्ति भवन में मुलाकात कर लम्बी चर्चा की वहीं नियामक आयोग के चेयरमैन श्री आरपी सिंह से भी नियामक आयोग में मुलाकात कर पावर कार्पोरेशन के विज्ञापन में रेगुलेटरी एसेट पर विरोध दर्ज कराया।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा के सामने यह मुद्दा उठाया कि बिजली कम्पनियों का कुल एआआर 75 हजार 201 करोड़ है, उसमें केवल बिजली खरीद का अंश 54 हजार 76 करोड़ है और उसमें केवल निजी घरानों से खरीदी जाने वाली कुल बिजली का मूल्य रू0 20 हजार 518 करोड़ प्रस्तावित है। यदि निजी घरानों की महंगी बिजली पर अंकुश लगा लिया जाये तो आम जनता के बिजली दरों में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं करनी पड़ेगी। उपभोक्ता परिषद ने उदाहरण के तौर पर वर्ष 2019-20 के लिये प्रस्तावित निजी घरानों की कुछ उत्पादन गृहों से खरीद की जाने वाले प्रस्तावित महंगी बिजली के आंकड़े पेश किये जो चैंकाने वाले थे।

    निजी उत्पादन गृह का             नाम प्रस्तावित औसत                        बिजली दर प्रस्तावित मूल्य
    ललितपुर (बजाज ग्रुप)           9.47 प्रति यूनिट                            5196 करोड़
    रोजा-। (रिलायंस ग्रुप)           6.09 प्रति यूनिट                            2881 करोड़
    श्रीनगर एच0ई0पी0              5.71 प्रति यूनिट                            659 करोड़
    आर0के0एम0 पावर              4.87 प्रति यूनिट                           718 करोड़
    केएसकी महानन्दी                4.87 प्रति यूनिट                           1931 करोड़
    तीसता-।।।                        4.91 प्रति यूनिट                           387 करोड़
    एम0वी0 पावर                    4.79 प्रति यूनिट                           1202 करोड़

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा जहां निजी घरानों की कुल औसत बिजली खरीद रू0 4.73 प्रति यूनिट आ रही है, वहीं राज्य सेक्टर के उत्पादन गृहों की कुल औसत विद्युत मूल्य रू0 3.56 प्रति यूनिट और केन्द्रीय सेक्टर से उत्पादित होने वाली बिजली का औसत विद्युत मूल्य रू0 3.46 प्रति यूनिट प्रस्तावित की गयी है। ऐसे में निजी घरानों की महंगी बिजली दर की जांच होनी चाहिए।

    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री कान्त शर्मा ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि सरकार हमेशा से सस्ती बिजली खरीदने की पक्षधर रही है। पुरानी सरकारों के कारण जो मजबूरन महंगी बिजली खरीदनी पड़ रहीं है, ऐसे में पूरे मामले की छानबीन करायी जायेगी और साथ ही आडिट भी कराया जायेगा। उसी क्षण मा0 ऊर्जा मंत्री जी ने उपभोक्ता परिषद के ज्ञापन पर अध्यक्ष पावर कार्पोरेशन को पूरे मामले का परीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश भी जारी कर दिये गये।

    वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने नियामक आयोग चेयरमैन से मुलाकात कर एक लिखित शिकायत देते हुए कहा कि बिजली कम्पनियों ने बड़ी चालाकी से विज्ञापन में वर्ष 2016-17 तक रेेगुलटरी एसेट 42 हजार 645 करोड़ दिखाया है, जब कि उदय स्कीम के तहत रेगुलेटरी एसेट के मामले में नियामक आयोग द्वारा जो प्रपत्र जारी किया गया है, उसमें प्रदेश के उपभोक्ताओं का बिजली कम्पनियों पर लगभग 11 हजार 852 करोड़ निकल रहा है, जिसकों छिपाया गया है। जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है, आयोग हस्तक्षेप करे।

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading