ठंड से बचाएं बच्चों और बूढ़ों को कल से और बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन
लखनऊ, 21 दिसंबर : देश में एक बार फिर कड़ाके की ठण्ड पड़ने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक 22 दिसंबर से मौसम बदलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़केगा और ठिठुरन के साथ ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिसंबर मौसम में ठिठुरन और गलन कम रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। लोगों को सलाह है कि ठंड में बच्चों और बूढ़ों को जरूर बचाएं , क्योंकि कल से ठंड और ठिठुरन और बढ़ेगी।
आज शनिवार को सुबह से ही ठिठुरन और गलन का अहसास था लेकिन धूप चटख के साथ खिली, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ गयी। हवा पूर्व दिशा से चली जरूर लेकिन उसकी गति कम रही। अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों ने प्रेस ब्रीफ में बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है इसलिए हवा पूर्व दिशा से चल रही है। रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। गलन और ठिठुरन कम रहेगी। 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा और मौसम में तेज बदलाव आएगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरेंगे। तापमान गिरने के साथ ही हवा की दिशा उत्तर पश्चिम व पछुवा हो जाएगी, जिससे ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी।









1 Comment
Real informative and wonderful complex body part of content material, now that’s user pleasant (:.