Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    बच्‍चों की मौत में बरती गई लापरवाही के खिलाफ स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के आवास का घेराव

    By June 14, 2019Updated:June 14, 2019 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 438

    पटना, 14 जून 2019: मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार (इंसेफ्लाइटिस) के कारण 100 से अधिक बच्‍चों की मौत में बरती गई प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आज जन अधिकार छात्र परिषद ने प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय के आवास का घेराव और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्‍व करते हुए जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्‍यक्ष मनीष यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना बेहद हृदय विदारक है, जिसके लिए सीधे तौर पर स्‍वास्‍थ्‍य महकमा और राज्‍य सरकार जिम्‍मेवार है।

    उन्‍होंने पूछा कि आखिर सौ बच्‍चों के मौत के बाद ही प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की नींद क्‍यों खुलती है, जबकि चमकी बीमारी से हर साल सैकड़ों बच्‍चों की मौत हो जाती है। पूर्व सांसद पप्‍पू यादव के मुजफ्फरपुर जाने के बाद ही वे मुजफ्फरपुर गए। आखिर पहले दिन ही उन्‍होंने इस मामले में संज्ञान लेकर कोई ठोस कदम क्‍यों नहीं उठाया ?

    मनीष ने मुजफ्फरपुर के पीडि़त के लिए मुआवजा और वहां जल्‍द से जल्‍द इमरजेंसी सेवा बहाल करने की भी मांग की, ताकि भविष्‍य में बच्‍चों की जान बचाई जा सके। मुजफ्फरपुर में इमरजेंसी की सेवा उपलब्‍ध नहीं है। हमारी मांग है कि अच्‍छे डॉक्‍टरों की टीम वहां भेजा जाये। उन्‍होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो हम प्रदेश स्‍तर पर व्‍यापक आंदोलन करेंगे।

    वहीं, जेएसीपी ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय के गार्ड पर छात्रों के साथ धक्‍का-मुक्‍की का भी आरोप लगाया और कहा कि हम जब यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिये बच्‍चों के लिए न्‍याय की मांग कर रहे थे, तब उनके गार्ड ने हम पर बल प्रयोग किया।

     प्रदर्शन के दौरान मुख्‍य रूप से रोहन यादव, मनीष यादव, राहुल रूद्रा, विशाल कुमार, आशीष यादव, सनी यादव, आदित्‍य मिश्रा, निशांत मिश्रा और शौकत अली आदि लोग मौजूद रहे।

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading