Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    PTC Strike: हम दो दिन मे शांतिपूर्वक हल निकाल लेंगे: रीता बहुगड़ा जोशी

    By September 24, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 494

    यह किसी दूसरे कथित नेताओ की साजिश हैं मैनेजमेंट और वर्कर्स को आपस में लड़ाने की: सचिन अग्रवाल (महाप्रबंधक)

    PTC कर्मचारियों की अनश्चितकालीन हड़ताल का आज 6वां दिन

    लखनऊ 24 सितम्बर। पीटीसी प्लांट 1, मालवीय नगर, ऐशबाग के कर्मचारियों की अनश्चितकालीन हड़ताल का आज 6वां दिन है और सुलह की अभी दूर दूर तक कोई आस नहीं दिख रही है कर्मचारियों का आरोप है कि मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये के चलते यह हालत उत्पन्न है तो दूसरी तरफ पीटीसी के एमडी का कहना है कि जब हम अपने कर्मचारियों को वेज बोर्ड के अनुसार अच्छा वेतनमान दे रहे हैं तो किस बात की स्ट्राइक! यह किसी दूसरे कथित नेताओ की साजिश हैं मैनेजमेंट और वर्कर्स को आपस में लड़ाने की। इन हालातों के बीच आज भाजपा की श्रीमती रीता बहुगड़ा जोशी ने पीटीसी कम्पनी पर पहुँच कर इस मसले को नया मोड़ दे दिया और कर्मचारियों से कहा कि आप लोग निश्चिंत रहें हम दो दिन मे शांतिपूर्वक हल निकाल लेंगे।

    यूनियन के अध्यक्ष रामकरण तिवारी का कहना है कि कल हम लोगों ने वार्ता की कोशिश भी जो पूरी तरह से विफल रही थी। अब हम अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और जब -तक हमारी मांगे नहीं स्वीकार नहीं की जाती जब तक हड़ताल पर रहेंगे। मैनेजमेंट तो हमारी कोई बात सुनना नहीं चाहता। लेबर कोर्ट मे 26 सितम्बर को सुनवाई होनी हैं शायद वहां कोई रास्ता निकल आएं।

    आखिर किस मुद्दे को लेकर हैं स्ट्राइक:

    यूनियन के अध्यक्ष रामकरण तिवारी का कहना है कि सोलह साल से कर्मचारियों के वेतनमान में कोई वेतन वृद्धि नहीं हुयी हैं और हम सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान की मांग कर रहे हैं उनका कहना कि हमारे यहाँ सालो से कुशल श्रेणी के कर्मचारी काम कर रहे है लेकिन फिर भी उन्हें अकुशल श्रेणी के बराबर वेतनमान दिया जा रहा है जो पूरी तरह से अनुचित हैं। लोग सालो से 5 -से 8, 10 हज़ार पर काम कर रहे हैं। मै यहाँ पिछले 20 साल से काम कर रहा हूं और आज भी मेरी सैलरी कटकर 8 हज़ार रूपए मिलती हैं इससे अंदाजा लगा सकते हैं 300 वर्कर के क्या हाल होंगें। इसके विपरीप फिर भी कम्पनी अपनी शर्तों पर काम कराना चाहती है।

    सरकार द्वारा समय समय पर वेतन बढ़ाये जाने के बाद न्यूनतम वेतन से अधिक वेतन वृद्धि HRA, CCA अलाउंस मिलता रहा हैं लेकिन पिछले 16 वषों से कम्पनी ने निर्धारित वेतनमान में कोई परिवर्तन नहीं किया हम 16 वषों से आज भी वही वेतनमान पा रहे हैं।

    आज जब पीटीसी प्लांट-1 से AMTC (कटी बगिया) लगभग 35 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है तो कर्मचारियों से यह कहा जा रहा है कि बस दो महीने ही यातायात की व्यवस्था करेंगें उसके बाद नहीं यह तो कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

    क्या कहता हैं मैनेजमेंट:

    इस बारे में पीटीसी के महाप्रबंधक सचिन अग्रवाल से बात की गई तो उनका कहना था हम लोगो को डीएलसी ने लेबर ऑफिस बुलाकर चेक भी किया हैं जिसमे सब सही पाया गया, यहाँ तक सरकार द्वारा जो भी जिओ निकला पीटीसी ने उसको दिया, आप मालूम कर सकते हैं इस इलाके में जितनी भी प्राइवेट फैक्ट्री हैं उनमे सबसे अच्छा वेतनमान हमारे यहां दिया जा रहा हैं और जो भी पिछले तीन साल के अर्लियर हैं पेय कर दिए गए इसके अलावा तनख्वाह तो छोड़ दीजिये इनको एक- एक दो- दो तीन – तीन लाख रूपया एडवांस दे रखा हैं किसी को शादी के नाम पर किसी को मृत्यु की जरूरत पर किसी को पढाई के नाम पर किसी को कॉलेज की फीस के नाम पर। एक आदमी को नहीं सैकड़ो वर्कर लोगों को।

    हम तो इनके साथ बैठ कई दिन से बात कर रहे हैं लेकिन इनके साथ कुछ नेता ऐसे बाहर से आ गए हैं जो सिर्फ राजनीति कर रहे हैं और डरा धमका कर, गुमराह कर बेवक़ूफ़ बना रहे हैं और वर्कर को स्ट्राइक करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिसका परिणाम हम सब देख रहे हैं।

    अगर कम्पनी ने कोई इल्लीगल काम किया होता तो आज से पिछले 30 से 50 साल के बीच वह सारा अवैध काम सबके सामने आ गया होता।

    इसके अलावा हमारे यहां जिस प्रकार की सुविधा मसलन बोनस, वर्दी और सुरक्षा मिलती हैं वह सुविधा कही और नहीं मिलती हैं मेरा तो यही कहना हैं जिस प्रकार इस तरह की इंडस्टरी को कब्जे में कर रखा हैं वह गलत हैं।

    इस मामले कुछ लोगों का सेल्फ इंटरेस्ट हैं जो कंपनी को चलने नहीं देना चाहते हैं और इस तरह की स्ट्राइक से कंपनी को नुक्सान पहुंचना चाहते हैं हम तो चाहते हैं बैठ कर मसले का हल निकाला जाये। जिससे समस्त वर्कर की पारिवारिक खुशियां वापस मिल सके।

    आप लोग निश्चिंत रहें हम दो दिन मे शांतिपूर्वक हल निकाल लेंगे: रीता बहुगड़ा जोशी

    पीटीसी कम्पनी पर कर्मचारियों के शोषण और निर्धारित वेतनमान न दिए जाने का आरोप पर रीता बहुगड़ा जोशी ने कर्मचारियों से कहा कि आप लोग शांतिपूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करिये लेकिन हिंसा का मार्ग न अपनाये। हम दो एक दिन मे कोई न कोई शांतिपूर्वक हल निकाल लेंगे। इस बात को लेकर संगठन के कर्मचारियों में उत्साह की लहर हैं।
    अपने तय समय के अनुसार आज रविवार को 1:30 बजे मालवीय नगर स्थित पीटीसी कम्पनी पर पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंची श्रीमती रीता बहुगड़ा जोशी के आगमन पर कर्मचारी जोश और उत्साह से भर गये श्रीमती रीता जी ने कर्मचारियों कि बात पूरी गंभीरता से सुनी और आवश्वासन दिया कि मामले का हल शीघ्र निकाल लेंगें।

    देखे पिछली खबर:

    http://shagunnewsindia.com/ptc-worker-strike/

    Keep Reading

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    National Civil-Military Seminar on Floods

    मानसून-2026 की तैयारी: बाढ़ पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading