नई दिल्ली, 11 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से हारने के राहुल गांधी के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मतदाताओं का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है।
उन्होंने दवा किया कि अगले आम चुनाव में वे अमेठी और रायबरेली संसदीय सीटें नहीं बचा पाएंगे। भाजपा सांसद बलूनी ने कहा कि राहुल गांधी को पीएम मोदी की चिंता नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह उन्हें अगले साल होने वाले आम चुनाव में होने वाली फजीहत की चिंता करनी चाहिए।
उन्होंने कहा आज की स्थिति में राहुल और उनकी मां सोनिया अमेठी और रायबरेली संसदीय सीटों पर हारने जा रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्रों के लिए कुछ नहीं किया और उनके प्रति लोगों की निराशा बढती जा रही है।







