नई दिल्ली, 11 अप्रैल। नई दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप सरकार पर नागरिक सुविधाओं के लिए किये जाने वाले विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि 12 अप्रैल तक अगर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवसंरचना संबंधी दो परियोजनाओं के लिए फंड जारी नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वाले।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा विकसित किये गये एक केंद्र का उद्घाटन करते हुये तिवारी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर विकास को लेकर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा के मुताबिक तिवारी ने कहा,आप सरकार विकास कार्यों में बाधा पैदा करने और भेदभाव करने का काम कर रही है।शास्त्री पार्क लूप और सीलमपुर फ्लाईओवर के लिए 12 अप्रैल तक अगर फंड जारी नहीं किया गया तो मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’







