सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटों
नई दिल्ली 29 दिसम्बर। देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आजकल गोवा में छुट्टियां मना रही हैं,और गोवा से ट्वीट की गई एक तस्वीर में उन्हें साइकिल चलाते और फोटो के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि 19 वर्ष तक कांग्रेस की कमान संभाले रहने के बाद उन्होंने इसी माह पार्टी की बागडोर अपने पुत्र राहुल गांधी को सौंपी थी। इसके बाद सोनिया गांधी क्रिसमस के अगले दिन,यानी 26 दिसंबर को गोवा रवाना हुई थीं।
गोवा में खींची गई सोनिया गांधी की यह तस्वीर काफी शेयर की जा रही है,जिस पर सोशल मीडिया में बहुत-से लोगों ने इस बदलाव पर कमेंट किया है कि इस बार वह खुद छुट्टियां मना रही हैं,उनकी पुत्र राहुल गांधी नहीं। इस तस्वीर से साफ है कि वह अपने सेवानिवृत्त को लेकर काफी सीरियस हैं, क्योंकि वह गुरुवार को कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस समारोह से भी गैरहाज़िर रहीं,और उनके पुत्र राहुल ने ही पार्टीजनों को संबोधित किया।
बात दे कि 47 वर्षीय राहुल गांधी ने 16 दिसंबर को आधिकारिक रूप से पार्टी की कमान अपनी मां के हाथों से ली है,जो पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखे हुए थीं। जिसके कारण कांग्रेस में कई बार इस तरह की मांग उठती रही हैं कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर राहुल को आ जाना चाहिए। पार्टी प्रमुख की हैसियत से अंतिम बार पार्टी को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा था,वह मेरा पुत्र है, इसलिए यह उचित नहीं होगा कि मैं उनकी प्रशंसा करूं…कांग्रेस का नया प्रमुख बनते ही राहुल गांधी को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का सामना करना पड़ा,और इस बार वह लगातार पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए बैठकें करते देखे गए। पिछले साल ऐसा नहीं हुआ था,जब नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष के सामूहिक प्रदर्शन के समय वह छुट्टियां मनाने चले गए थे,जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। इस बार वह पूरे समय यहीं रहे।







