Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    राज नारायण एक नाम नहीं इतिहास है, पुस्तक के विमोचन में बोलें संजय सिंह

    ShagunBy ShagunDecember 24, 2022 Hot issue No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 824

    आजादी में शामिल लोगों का इतिहास दबा दिया गया

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘‘राजनारायण एक नाम नहीं इतिहास है’’ पुस्तक समाजवादी विचारों एवं आंदोलनों पर विश्वास रखने वालों के लिये संजीवनी का काम करेगी।

    सांसद संजय सिंह यहां गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी चिंतक और राजनारायण के शिष्य व लेखक शाहनवाज हुसैन की लिखित पुस्तक ‘‘राजनारायण एक नाम नहीं इतिहास है!’’ के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन लोकबंधु राजनारायण के लोग ट्रस्ट, लखनऊ के तत्वावधान में किया गया। सांसद सिंह ने कहा कि राजनारायण को अधिकांश समाजवादी, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिज्ञ केवल अन्याय के खिलाफ़ संघर्षशील योद्धा और सत्याग्रही के तौर पर ही जानते हैं। इसी को उनका व्यक्तित्व-कृतित्व मानकर उनका सतही मूल्यांकन किया जाता रहा, लेकिन राजनारायणजी की स्वतंत्रता सेनानी से शुरू होकर लोकबन्धु तक की यात्रा अविस्मरणीय है।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी चिंतक एवं विचारक रघु ठाकुर ने कहा आजादी में शामिल लोगों का इतिहास दबा दिया गया। राजनारायण की लोकतंत्र के प्रतिबद्धता को देखते हुए एक बार राममनोहर लोहिया ने कहा था कि देश में जब तक राजनारायण जिंदा है तब तक देश में लोकतंत्र खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजनारायण का पूरा जीवन संघर्ष में बीता। उन्होंने पहले आजादी के लिए संघर्ष किया, फिर वे समाजवाद के लिए लड़े और फिर उन्होंने अंतिम दिनों में अपनों से संघर्ष किया। आज के राजनेताओं में समानता की भूख की बजाय परिवारवाद की भूख अधिक है। यदि समानता की भूख नहीं होगी तो देश को लोहिया, मधुलिमए और राजनारायण जैसे लोग समाज में पैदा नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आज पूंजीवाद से कोई नहीं लड़ रहा बल्कि जातीय संगठन खुद एक दल बनते जा रहे। यह संविधान और सेक्यूलर के लिए खतरा है।

    कार्यक्रम की सदारत कर रहे पूर्व सांसद उबैदल्लाह खान आजमी ने कहा कि देश में कुछ लोग हिन्दु मुस्लिम, कुछ अपने गांव शहर व स्कूल, कुछ लोग अपनी सियासत, धर्म और धर्मनिरपेक्षता से पहचाने जाते हैं। वहीं राजनारायण के नाम से बनारस से लेकर पूरा हिन्दुस्तान पहचाना जाता है। उनके नाम से जम्हूरियत और सेक्यूलरिज्म पहचाना गया। ऐसी शख्शियत को आज हम सब श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि राजनारायण के एक्शन के सामने रिएक्शन ने दम तोड़ दिया था। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि आज जो उनका एक्शन है, उसका दम तोड़ने के लिए राजनारायण के रिएक्शन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सफेद अंग्रेज चले गए लेकिन वे अपनी काली औलादें यहीं पैदा कर गए। अंग्रेजों ने हिन्दुस्तानियों को गुलामी की जंजीरों में कस हिन्दुस्तानियों को तबाह किया था, आज अंग्रेजों की काली औलादें हिन्दुस्तान के मजबूत नजरिए को दफन करने के चक्कर में पड़ी है।

    पूर्व सांसद आजमी ने कहा कि शरीर पर एक निकल रहे एक के बाद एक फोड़ों से निजात पाने के लिए अब टैबलेट और इंजेक्शन से काम नहीं चलेगा। आज लोकतंत्र पर डिक्टेटरशिप और समाजवाद पर जहरवाद के फोड़े निकल रहे हैं, इन फोड़ो से निजात पाने के लिए टैबलेट और इंजेक्शन से काम नहीं चलेगा। अगर शरीर को मजबूत रखना है तो शरीर के खराब खून को बदलना होगा। इस खराब खून का नाम आरएसएस और भाजपा है। इसके लिए आप सबको आगे आना होगा।

    वरिष्ठ समाजवादी चिंतक-विचारक एवं पूर्व विधायक प्रो.राजकुमार जैन ने कहा कि सत्ताधारियों का गुणगान होना एक मामूली रिवायत है, परंतु राजनारायण के इंतकाल के 36 बरस बाद भी अगर आज उनकी बातें होती है और उनको यादों में जिंदा रखने के लिए दीवाने इस मशाल को जलाए हुए हैं। उसी की एक मिसाल मेरे सोशलिस्ट साथी शाहनवाज़ अहमद क़ादरी हैं। हैदराबाद से आए वरिष्ठ समाजवादी चिंतक-विचारक एवं पूर्व जज ठाकुर गोपाल सिंह ने कहा कि राजनारायण समाजवाद को राष्ट्र की प्रगति का एक प्रधान कारण मानते थे और वह दलितों को मुख्यधारा से जोड़कर समाज और राष्ट्र का विकास चाहते थे।

    समारोह में डा लोहिया एवं राजनारायण के सैद्धान्तिक एवं वैचारिक संघर्षों के लिये अनवरत प्रयत्नशील रहने वाले सांसद संजय सिंह, पूर्व न्यायाधीश ठाकुर गोपाल सिंह, सोशल एक्टिविस्ट अभिषेक रंजन सिंह, सोशल एक्टिविस्ट अभय सिन्हा और शोधकर्ता श्रीमती निशा राय को लोकबन्धु साहित्य रत्न सम्मान 2022 से विभूषित किया गया।

    पुस्तक ‘राजनारायण एक नाम नहीं इतिहास है’ के लेखक व संपादक समाजवादी चिंतक शाहनवाज हुसैन कादरी ने किया और इसके सलाहकार संपादक का दायित्व वरिष्ठ पत्रकार ओम पीयूष ने किया है। कार्यक्रम को महाराष्ट्र के शब्बीर विद्रोही, वरिष्ठ नेता हरीश खन्ना, बिहार के पूर्व मंत्री इखलाक, संविधान बचाओ आंदोलन से जुड़े सफी साहब ने भी संबोधित किया। इसके अलावा डॉ सुनीत दीवान, समाजवादी क्रांति प्रकाश, टिल्लन रिछारिया, गोपालजी राय आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    केआरसी मीडिया कारपोरेशन के बैनर तले बनी संपूर्ण सामाजिक फिल्म परवाज आज लखनऊ में रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जिसकी बेमेल शादी होती है और उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिससे वह कोठे तक पहुंच जाती है। फिल्म में मयंक दुबे लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अंजू और अंजलि फीमेल लीड में हैं। इस फिल्म के निर्माता निर्देशक शशि नाथ दुबे हैं जिन्होंने बताया कि परवाज 23 दिसंबर यानी कल मंदिर बनारस तथा छायादीप देहरादून के साथ पूरे देश में रिलीज की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि यह फिल्म राजनीति की परत दर पर अब सच्चाई को करती है फिल्म की कहानी जमीन से आकाश में उड़ान की एक कथा है जिसे लखनऊ में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। उम्मीद है कि इस फिल्म को देश भर में दर्शक पसंद करेंगे और अपना आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि बेमेल विवाह के दुष्परिणाम से कोठे तक का सफर करती महिला और महिला की राजनीति की गलियों तक का सफर का रोमांच फिल्म में दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का गीत संगीत भी बेहद कर्णप्रिय है जिसे लोगों ने सराहा है। फिल्में मयंक दुबे का एक्शन सीक्वेंस भी दर्शकों पर गहरा छाप छोड़ने में सफल हुआ है।

    उन्होंने बताया कि परवाज एक सार्थक सिनेमा है जो भोजपुरी के फलक को और ऊंचा करेगा। फिल्म में कुल 9 गाने हैं, जिसके गीतकार संतोष पुरी है। प्रमुख संगीतकार अभिजीत झा उर्फ अमनश्लोक हैं। परवाज फिल्म के सह निर्देशक कौशल यादव दुर्गा प्रसाद यादव प्रीतिका वर्मा हैं। नृत्य अशोक मैत्री, मारधाड़ अशोक कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, डी ओ पी विनोद शर्मा और संदीप गुप्ता, फिल्म की एडिटिंग गुल मोहम्मद तथा शहिल अंसारी सतेंद्र यादव ने किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे है मयंक दूबे अंजू उर्फ अंजली सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, मनोज टाइगर, अनूप तिवारी लोटा, उपेंद्र यादव, अनिल कृ ष्ण, बंदना शुक्ला, पुष्पा यादव, अभय राय, उमा शंकर तिवारी, अंजू, अनूप सिंह, राज चक्रवर्ती. दिलशाद खान, रिकी गुप्ता तथा अन्य उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकार नजर आ रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading