Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    टीडीपी-बीजेपी में जारी है रार, चंद्रबाबू ने बुलाई पार्टी सांसदों की बैठक

    ShagunBy ShagunFebruary 4, 2018Updated:February 4, 2018 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 543

    बजट में आंधप्रदेश की बेरुखी से नाराज टीडीपी

    बजट पर टीडीपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आंध्र प्रदेश की जनता के साथ धोखा बताया है। इसके साथ ही पार्टी ने केंद्रीय बजट को जनविरोधी और कारोबारियों के लिए हितकारी बताया है

    एनडीए से अलग नहीं होंगे चंद्रबाबू, सरकार पर बनाएंगे बजट का दबाव

    नई दिल्ली, 04 फरवरी। लोकसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले एनडीए के कुनाबे में फूट पैदा हो गई है। पहले शिवसेना के बाद अब एनडीए का एकऔर घटक दल तेलगु देशम पार्टी बीजेपी का साथ छोड़ सकती है। बजट पर टीडीपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आंध्र प्रदेश की जनता के साथ धोखा बताया है। इसके साथ ही पार्टी ने केंद्रीय बजट को जनविरोधी और कारोबारियों के लिए हितकारी बताया है। टीडीपी आंध्रप्रदेश को विशेष सहायता देने पर केंद्र के ढीले रुख से भी नाराज जाहिर की है।

    सूत्रों के मुताबिक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं। नायडू ने रविवार के दिन पार्टी सांसदों को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भी बुलाया है। पार्टी के पास लोकसभा में 16 सांसद और राज्यसभा में 6 सांसद हैं। सूत्रों ने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि नायडू अन्य राजनीतिक विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। पार्टी जनता से भी इस बारे में राय ले रही है कि उस 2019 तक बीजेपी के साथ रहना चाहिए या फिर अलग होकर चुनाव लड़ना चाहिए।

    पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को आंध्र में 2 फीसद वोट मिले थे, लेकिन अगले चुनाव में ये वोट फीसदी बढ़कर 6 तक जा सकता है। इस कारण पार्टी को अलग होने से पहले होने वाले इस नुकसान को भरने की योजना बनानी होगी। पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा कि नायडू नाराज हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज भी कराई थी, लेकिन उसका ज्यादा असर पड़ा नहीं, अब अगर पीएम दखल दें तो मुद्दा सुलझ सकता है।

    टीडीपी के एक अन्य नेता ने कहा कि अब कुछ ही विकल्प बचे हैं,उनमें से एक है कि हम बीजेपी को बताएं कि अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती हैं तो टी़डीपी कैबिनेट से अपने मंत्रियों को वापस बुला लेगी। बताया जा रहा है कि नायडू राज्य के लिए उचित आर्थिक मदद और तेलंगाना के गठन के बाद लंबित पड़ी योजनाओं की मंजूरी में देरी से नाराज है। हैदराबाद के तेलंगाना में जाने के बाद आंध्र राजस्व की भारी दिक्कतों से जूझ रहा है।

    केंद्र सरकार में टीडीपी कोटे से एक मंत्री ने कहा कि 8 अगस्त 2016 की मध्य रात्रि को चर्चा के बाद केंद्र ने आंधप्रदेश को विशेष पैकेज देने पर सहमति जताई थी,जिसके बाद टी़डीपी अलग राज्य की मांग को वापस लेने के लिए भी तैयार हो गई थी। लेकिन तब से राज्य को पैकेज का एक पैसा भी नहीं मिला है।

    टीडीपी का कहना है कि विशाखापत्तनम को जोनल रेलवे बनाने कडप्पा स्टील प्लांट को मंजूरी जैसी कई अन्य ऐसी मांग हैं जो अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। टीडीपी पिछले कुछ महीनों से लगातार अपनी सहयोगी बीजेपी को निशाना बना रही है। इस बीच वाईएसआर कांग्रेस के चीफ वाई एस जगन मोहन रेड्डी भी इस मौके को भुनाने में जुटे हैं। जगन पहले ही जाहिर कर चुके हैं कि अगर केंद्र आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दे तो वो एनडीए में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

    #chandrababu naidu Vs BJP
    Shagun

    Keep Reading

    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026
    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    April 28, 2026
    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading