लखनऊ, 31 जुलाई 2018: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजबब्बर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की प्रदर्शनी लगा कर प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार की नाकामियां छिपा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पोल खोल दी तो कहते फिर रहे हैं कि मैं भागीदार हूं। राफेल में जो किया उसकी पोल खुल चुकी है। सरकारी कंपनी से छीन कर प्राइवेट कंपनी को क्यों दिया? किसके कहने पर दिया और ऐसी कौन सी भागेदारी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए। किसानों के लिए कुछ नहीं किया।







