Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    एन्काउण्टर के नाम पर निर्दोषों की हत्या: अखिलेश यादव

    ShagunBy ShagunFebruary 8, 2018Updated:February 8, 2018 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 537

    भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, विद्युत आपूर्ति में कटौती चल रही है

    लखनऊ, 08 फरवरी। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा बजट सत्र में दूसरा बजट पेश किए जाने पर कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि पहला बजट कहां गया? जनता को कोई सुविधा मिली नहीं और भाजपा सरकार दूसरा बजट ले आई है।


    कानून व्यवस्था का गंभीर संकट है: अखिलेश

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की कर्जमाफी का ब्यौरा देना चाहिए। भाजपा सरकार बताए उसने अब तक जो वादे किए उनकी पूर्ति की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था का गंभीर संकट है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विद्युत आपूर्ति में कटौती चल रही है। एन्काउण्टर के नाम पर निर्दोषों की हत्या हो रही है।

    सपा मुखिया बुधवार को यहां विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जनहित के मुद्दों को विधानसभा और विधान परिषद में जोरदार ढंग से उठाने का निर्णय किया गया। बैठक में विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित पूर्व मंत्री बलराम यादव तथा राजेंद्र चैधरी भी मौजूद थे। विधायकों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी विधानमंडल दल के नेता एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे मन से बड़ा काम नहीं हो सकता है।

    भाजपा को लेने की आदत है, देने की नहीं। भाजपा का नारों से राष्ट्रप्रेम का प्रदर्शन नकली है। असली राष्ट्रप्रेम है तो विकास करके दिखाए। भाजपा सरकार का दिल बड़ा नहीं है। मूलभूत मुद्दांे से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नफरत की राजनीति करती है। जनता को गुमराह करने की साजिशें हो रही है।

    सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ थोथे वादे करती है। विकास में उसकी रूचि नहीं है। गोरखपुर में एम्स और 500 बेड के अस्पताल का पता नहीं क्या हुआ है? गोरखपुर से देवरिया और देवरिया से सलेमपुर तक 4लेन की सड़क कहां बन रही है? अपराध नियंत्रण की यूपी डायल 100 की व्यवस्था चैपट है। जनता का भरोसा भाजपा से उठ गया है।

    बेरोजगारी के संकट का कोई समाधान नहीं है। बुनकरों की उपेक्षा हो रही है। शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सब परेशान हैं। समाजवादी पेंशन बंद कर दी गई हैं। उन्होंने साफ कहा कि जो राजनीति को गंभीरता से लेता है उसे ही राजनीति में बने रहने का हक है। जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है। आगे भी हम सड़क से सदन तक जनहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading