नई दिल्ली,24 अप्रैल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के इस बयान से बवाल मच गया है कि कास्टिंग काउच हर क्षेत्र में होता है यहां तक कि संसद भी अछूती नहीं है। रेणुका चौधरी के इस बयान के बाद हंगामा मच गया है। हम बता दें कि रेणुका यह बयान सरोज खान के उस बयान के बाद आया है जिसमें सरोज खान ने कहा था कि फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच होता है तो रोटी भी देता है फिल्म उद्योग। सरोज खान जानी मानी फिल्म कोरियोग्राफर हैं। कास्टिंग काउच के मुद्दे पर रेणुका चौधरी सरोज खान की सर्मथन में खड़ी नज़र आयी।
रेणुका चौधरी ने एक बयान में कहा, ‘देखिए, कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म उद्योग में ही नहीं होता है। महिलाओं के साथ ऐसा हर क्षेत्र में हो रहा है। ये हमारे समाज का एक कड़वा सच है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर आप यह सोचते हैं कि देश की संसद या कोई और काम की जगह इससे बची है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं के साथ शोषण होता है। अब समय आ गया है लोग सामने अाएं और बताएं कि उनके साथ कब और कहां ऐसा हुआ।’ कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के बयान से जाहिर होता है कि राजनीति में भी कास्टिंग काउच का गंदा खेल खेला जाता है।
दरअसल, सरोज खान ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि ये काफी समय से होता चला आ रहा है। लेकिन सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही महिलाओं के साथ कास्टिंग काउच होता है। ये गलत है, अन्य क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं हैं। इसलिए सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री पर उंगुली नहीं उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये महिला की मर्जी पर निर्भर करता है। हालांकि सरोज खान ने दुष्कर्म जैसी घटनाओं को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी महिला के साथ दुष्कर्म को सही नहीं ठहराती हैं।







