Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    सपा को हार ने हौसले दिये और भाजपा को जीत ने किया चिंचित

    By October 2, 2019 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    नवेद शिकोह

    उत्तर प्रदेश को देश की सियासत की प्रयोगशाला कहा जाता है। दलितों-पिछड़ों को अपना बनाने और हिन्दुत्व का पहला पत्ता खेलने के लिए भाजपा यूपी की सरज़मीन ही चुनती है और सफल भी होती है। ‘गेम ऑफ पॉलिटिक्स’ की ऐसी हिस्ट्री पर ग़ौर कीजिए तो महसूस होता है कि भाजपा का ये गेम सफल होता है पर एक वक्त के साथ फीका पड़ता जाता है और जातियों के बीच ज्यादा दिन तक सामंजस्य ना बनने से हिन्दुत्व की एकता बिखरने लगती है। नब्बे के दशक में कुछ ऐसा ही हुआ था। मौजूदा भाजपा की पारी लम्बी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है। इस बार मोदी मैजिक के खंभे पर हर जाति की लतायें गले मिलते हुए एकजुट और मज़बूत हो रही हैं।

    लोकसभा चुनाव से पहले एक दूसरे के धुर विरोधी यूपी के क्षेत्रीय दल हिन्दू समाज को जातियों के आधार पर बांटने की कोशिश मे एकजुट हो गये थे। किंतु हिंदू समाज के मोदी मोह के आगे जातिवादी राजनीति की एक नहीं चली थी।

    अब यूपी में 11 सीटों पर उप चुनाव होना है। हमीरपुर सीट पर हुए चुनाव के नतीज़े ने बहुत सारे इशारे किए हैं। पहला ये कि मोदी लहर बर्करार है। जनता भाजपा को कश्मीर पर 370 के फैसले का इनाम देने को तैयार है। हमीरपुर की एक सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बर्करार रखा है।

    यूपी में प्रियंका का जादू नहीं चल पा रहा है। बसपा पर मुसलमानों का विश्वास नहीं रहा।
    और दलितों-अति पिछड़ों का भाजपा पर विश्वास बना हुआ है।

    इस चुनावी नतीजे की मुख्य बात ये है कि यहां भाजपा का वोट प्रतिशत घटा है और सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उप चुनाव की एक सीट का नतीजा तो यही बता रहा है कि फिलहाल भाजपा के मुकाबले मे सपा मुख्य विपक्षी दल के रूप मे उभर सकती है। जानकारों का कहना है कि सपा-बसपा गठबंधन तोड़ने से बसपा सुप्रीमों मायावती को आगे भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बसपा का दलित-मुस्लिम फार्मूला जम नहीं पा रहा है। जांच एजेंसियों के दबाव से घिरी बसपा सुप्रीमों मायावती ने धारा 370 हटाये जाने में मोदी सरकार का साथ दिया। नतीजतन मुस्लिम समाज का बड़ा तबका हमीरपुर के मुस्लिम प्रत्याशी को भी अस्वीकार कर सपा के समर्थन में एकजुट हो गया। बाकि इस सीट के मुस्लिम चेहरे से बसपा को नुकसान पंहुच गया। दलित और अति पिछड़े वर्ग के अपने पारंपरिक वोट बैंक को बसपा मोदी मोह से बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो सकी।

    फिलहाल उत्तर प्रदेश के उप चुनाव की हमीरपुर सीट पर समाजवादी पार्टी की हार उसे जीत का अहसास कराने लगी है। इस एक सीट को यदि यूपी की सियासत की पकती खिचड़ी के एक चावल का सैम्पल मान लें तो सपा मुख्य विरोधी दल के रूप में उभरी है। इस सीट के नतीज़ों में सपा का वोट 4.32 प्रतिशत बढ़ा है। सपा को 2017 के चुनाव में यहां 24.97 प्रतिशत वोट मिले थे जो बढ़कर 29.29 फीसद हो गये।

    यदि आप हमीरपुर की सीट को यूपी की सियासत का प्रतीक मानें तो इस सूबे में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा का ज़रा भी जादू नहीं चल पा रहा है। कांग्रेस के साथ बसपा की भी यहां ज़मानत ज़ब्त हो गई है। हमीरपुर सीट पर विजयी भाजपा का वोट प्रतिशत कम होने और सपा का बढ़ने का विशलेषण दूर की कौड़ी दिखा रहा है। जानकारों का कहना है कि भाजपा पर दलितों-अति पिछड़ों का विश्वास जमा है लेकिन भाजपा का पारंपरिक सवर्ण वर्ग का वोटर खफा होकर सपा को विकल्प चुन रहा है। हमीरपुर की एक सीट को सैम्पल की तरह देखने वाले कुछ चुनावी विश्लेशकों का कहना है कि दलितों-पिछड़ों को ज्यादा तवज्जो देने वाली भाजपा के अपनों की नाराजगी सपा को मरहम दे रही है। हमीरपुर के स्थानीय जानकारों की मानें तो सवर्ण वर्ग की अपेक्षाओं में सरकार खरी नहीं उतर पा रही है। नतीजतन हमीरपुर चुनाव में अपनों से नाराज़ ब्राहमण समाज का एक तबका सपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने और भाजपा का घटाने का सबब बना।

    Keep Reading

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading