Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ईरान ने 24 घंटे में ही होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया: भारतीय जहाजों पर फायरिंग, तनाव चरम पर

    ShagunBy ShagunApril 19, 2026Updated:April 20, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 290

    एक दिन पहले खोला, अब सख्त नियंत्रण में वापसी

    नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर! ईरान ने मात्र 24 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को सीमित रूप से खोलने की घोषणा की, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में शनिवार को उसे फिर पूरी तरह बंद कर दिया। ईरानी गनबोट्स ने दो भारतीय झंडे वाले जहाजों जिसमें जग अरनव (लगभग 20 लाख बैरल इराकी कच्चा तेल ले जा रहा) और संमार हेराल्ड पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों जहाजों को अपना रास्ता बदलकर वापस लौटना पड़ा।

    वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख चोक पॉइंट होर्मुज अब फिर से बंद होने से ऊर्जा बाजार में हलचल मच गई है, जबकि भारत ने ईरान के राजदूत को तलब कर कड़ी आपत्ति दर्ज की। ट्रंप का अनिश्चित रुख और ईरान की चेतावनी के बीच क्षेत्रीय स्थिरता पर गहरा संकट छा गया है।

    बता दें कि शनिवार को ईरान ने सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का बड़ा ऐलान कर दिया। मात्र 24 घंटे पहले ईरान ने इसे सीमित रूप से खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाई जा रही नाकेबंदी के जवाब में तेहरान ने सख्ती दिखाते हुए जलडमरूमध्य पर अपना पूरा नियंत्रण वापस ले लिया। ईरानी राज्य मीडिया (IRIB) ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हवाले से बताया कि जब तक अमेरिका अपनी नाकेबंदी नहीं हटाएगा, जलमार्ग बंद रहेगा।Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    भारतीय जहाजों पर फायरिंग, दोनों जहाजों को लौटना पड़ा

    तनाव चरम पर पहुंच गया जब ईरानी गनबोट्स ने होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर फायरिंग कर दी। जग अरनव (Jag Arnav) पर गोलीबारी हुई, जो लगभग 20 लाख बैरल इराकी कच्चा तेल ले जा रहा था।
    दूसरा जहाज सanmar हेराल्ड (Sanmar Herald) पास में था।

    दोनों जहाजों को अपना रास्ता बदलकर वापस लौटना पड़ा। कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना ने वैश्विक तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया और कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

    अमेरिका-ईरान तनाव और ट्रंप का अनिश्चित रुख 

    ईरान की संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर ग़लीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके कई दावे झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका नाकेबंदी जारी रखा तो ईरान को और सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं।

    दूसरी ओर, राष्ट्रपति ट्रंप ने 14 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाने पर अनिश्चय जताया। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “अगर तय समय तक कोई समझौता नहीं हुआ तो शायद हम इसे आगे नहीं बढ़ाएंगे।” अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि नाकेबंदी शुरू होने के बाद कई जहाजों को ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने से रोका गया है।Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    वैश्विक स्तर पर पड़ रहा प्रभाव और बढ़ती जा रही चिंता

    होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल व्यापार का प्रमुख चोक पॉइंट है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ईरान-अमेरिका के बीच यह नया टकराव न केवल क्षेत्रीय स्थिरता बल्कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को भी प्रभावित कर रहा है।

    विश्लेषक मान रहे हैं कि मौजूदा युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने से पहले दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज हो सकते हैं, लेकिन होर्मुज पर बढ़ता तनाव किसी भी समय स्थिति को और बिगाड़ सकता है।

    बता दें कि यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों को एक बार फिर चुनौती दे रहा है। जिससे स्थिति एक बार फिर बिगड़ सकती है। फिलहाल आगे की खबर के लिए बने रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading