Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    रामलला घर आए बधावन बाजन लागे….

    ShagunBy ShagunAugust 7, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 571
    भजन संध्या: उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी

    लखनऊ, 7 अगस्त 2020: कहीं राम जन्म का उछाह झलक रहा था तो कहीं भक्ति-प्रेम के रससिक्त षबरी प्रसंग की मार्मिक आभा झलक रही थी ओर कहीं अनुनय-विनय, करुणा, आह्लाद, भक्ति की भावना स्वरों में गूँज रही थी।

    राममय वातावरण में उत्तर प्रदेष संगीत नाटक अकादमी की ओर से आज अपराह्न वाल्मीकि रंगषाला अकादमी भवन गोमतीनगर में आयोजित ‘घट-घट में राम’ शिर्शित आनलाइन भजन संध्या में आज कमलाकांत मौर्य और साथियों ने सुधी संगीतप्रेमियों को कुछ ऐसे ही भक्ति रस में डुबोया।

    स्वाति श्रीवास्तव के संचालन में प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में कलाकारों का स्वागत अकादमी के सचिव तरुण राज ने किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 काल में अकादमी के आनलाइन कार्यक्रमों की शृंखला की एक और कड़ी है और ऐसे ही विविध कार्यक्रमों की कड़ी अकादमी संचालित करता रहेगा।

    गुरु कृष्णकुमार कपूर और रंगसंगीत के सिद्धहस्त संगीतकार रवि नागर के षिष्य कमलाकांत ने भजन संध्या का प्रारम्भ पद्मश्री डा.योगेष प्रवीन के गीत- जैसे आभा नील रतन में, जैसे मधु-मकरंद पवन में…. से की। राग चारूकेषी में निबद्ध इस रचना में राम की मानसिक स्तुति करने की अभिलाषा छिपी थी। राग पहाड़ी में बंधी उदयभान पाण्डेय के बधाई गीत- रामलला घर आए बधावन बाजन लागे….. में अयोध्या नगरी और रामभक्तों में छाया उत्साह मुखरित हुआ। यहां दादरा ताल के रंग दिखाने के साथ पूरे कार्यक्रम में कुषल युवा तबलानवाज राजीव षुक्ल ने अपनी कला का भी भरपूर आनंद श्रोताओं को परोसा।

    कमलाकांत मे स्वरों में आस्था के प्रति भक्तों के विश्वास को दर्शाती अगली रचना गोस्वामी तुलसीदास की- जानकीनाथ सहाय करे तब कौन बिगाड़ करे….. शुद्ध बिलावल और कहरवा ताल में थी। इसी क्रम में राग आसावरी में प्रस्तुत उदयभान की भगन रचना- दिन रात भजो राम को…… में करुणा का भाव भी उद्घाटित हुआ तो योगेश प्रवीन की भैरवी में प्रस्तुत अगली रचना- राम राम कहते रहो भइया….. में भक्त का आराध्य के प्रति एक आह्वान सा दिखाई दिया। इसी तरह गायन के संग हारमोरियम में स्वर दे रहे कमलाकांत ने-राम नाम अति मीठा है….. जैसे भजन सुनाए। उनके संग तबले पर राजीव षुक्ल के अलावा बांसुरी पर दीपेन्द्र कुंवर और आक्टोपैड पर दीपक कुमार ने अपनी प्रतिभा दर्षाई। आॅनलाइन कार्यक्रम को बड़ी संख्या में श्रोताओं ने सराहा।

    Shagun

    Keep Reading

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading