फतेहपुर, 27 अक्टूबर, 2020: लौह पुरुष सरदार भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में अखण्ड भारत के निर्माता एवं शिल्पी भारत रत्न स्वतंत्र भारत के उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की की 145वीं जयंती के शुभ अवसर पर रथ यात्रा को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने पटेल नगर चौराहा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो कि पटेल नगर चैराहा से शुरू होकर मलवां, चौडगरा, औंग कस्बे में ब्लॉक् प्रमुख देवमयी कुश वर्मा, जयकरन सिंह पटेल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
रथ यात्रा को जगह-जगह खदरा में कुलदीप यादव, मनोज गुप्ता, कैलाश वर्मा, नौराईया खेड़ा, गंगचैली मोड़ में राकेश यादव, अभिषेक वर्मा, मोहनलाल प्रजापति, करचलपुर में रामशंकर शुक्ल, राजेश सिंह चैहान, किरन सिंह प्रधान, टिकरा में आशु सिंह, भूरा सिंह, सुमेर सिंह तथा जहानाबाद में भोला उत्तम, कैलाश शर्मा, महेंद्र वर्मा अमौली में डॉ रामभक्त वर्मा, प्रमोद पटेल, ज्ञानेंद्र, नरेश उमराव एवं बिन्दकी में चेयरमैन एवं वेद वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस क्रम में जोनिहा में राजेन्द्र पटेल, संजीव पटेल, बहुआ एवं लादिगांवां में डॉ समरजीत पटेल, डॉ0 रवि पटेल, प्रधान रूप सिंह आदि लोगो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह रथ यात्रा उक्त स्थानों से होकर पटेल नगर में समाप्त हुई। रथ यात्रा का आयोजन मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह (जनसेवक), संजय सचान, प्रवीण सिंह, कमलेश योगी के नेतृत्व मे किया गया।







