Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    याद रखें आपका किया हुआ कर्म आप तक लौटता जरूर है

    ShagunBy ShagunApril 13, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 304

    जीवन एक ‘प्रवाह’ है और थम जाना मृत्यु जो हमें इस सृष्टि से प्राप्त हुआ है उसे वापस इस सृष्टि को लौटाने से ही हमारी आत्मिक और भौतिक उन्नति संभव है यह न भूलें कि दूषित से दूषित जल भी प्रवाहित होने से स्वच्छ हो जाता है और शुद्ध जल भी ठहरने पर दूषित इसलिए जो मिला है उसे आगे बांटे योग ही प्रकृति है और प्रकृति ही योग यदि आप प्रकृति के विरुद्ध जायेंगे तो वह भी आपके विरुद्ध होगी फिर भला दोनों के बीच सामंजस्य कैसे होगा ?

    उदाहरण के तौर पर नवजात शिशु जब सांस लेते हैं तो उनका पेट फूलता है और सांस छोड़ने पर सिकुड़ता है किन्तु जब हम बड़े हो जाते हैं तो हमें सिखाया जाता है कि सीना बाहर और पेट अंदर अर्थात जब हम सांस भरते हैं तो पेट सिकुड़ता है और सांस छोड़ने पर फैलता है परिणामस्वरूप, प्राकृतिक रूप से सांस न लेने के कारण हमारे शरीर में असंतुलन आ जाता है और अनेक रोग घर कर जाते हैं कर्म ही सृष्टि का आधार है तथा कर्म विधान ही इसे नियंत्रित करता है एक मनुष्य जो भी कर्म करता है चाहे सकारात्मक या नकारात्मक, उस कर्म का फल तो उसे भोगना ही पड़ता है योग के मार्ग पर, एक मनुष्य सबसे पहले स्वयं को जानने का प्रयास करता है धीरे-धीरे उसकी मूल प्रकृति प्रकट होने लगती है और वह आसपास के लोगों और अन्य प्राणियों के प्रति संवेदनशील होने लगता है यदि कोई मनुष्य किसी पर पत्थर फेंकता है, किसी के साथ छल करता है, किसी पर हंसता है तो यकीन कीजिए उसके साथ भी ऐसा ही होगा उससे बचने का कोई विकल्प नहीं है।

    जब कोई किसी को चोट या पीड़ा पहुंचाता है तो उस कर्म से एक प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा इस सृष्टि में उन्मुक्त हो जाती हैं और उस की एक विपरीत प्रतिक्रिया फलित होती है वह विपरीत प्रतिक्रिया एक कर्मफल के रूप में उसी मनुष्य तक वापस पीड़ा के रूप में पहुंच जाती है जो कभी उसने किसी को पहुंचाई थी यदि किसी ने एक साधारण आत्मा के साथ कुछ गलत किया तो उसका प्रभाव करने वाले पर थोड़ा कम होगा किन्तु एक पवित्र आत्मा के साथ किये गये नकारात्मक कर्म का परिणाम करने वाले को कई हज़ार गुना भोगना पड़ता है अपने प्रत्येक सुख या भोग के रूप में मनुष्य इस सृष्टि से कुछ लेता है और सीधी सी बात है, यदि कुछ लिया है तो कुछ देना भी पड़ता है मुफ्त में कुछ भी उपलब्ध नहीं है।

    जो शक्ति इस सृष्टि का संचालन कर रही है, वह एक सुपर-कंप्यूटर की तरह है उसके पास हर किसी का और हर चीज़ का लेखा-जोखा है आवश्यकता से अधिक लेते ही किसी भी रूप में उसे हमें चुकाना पड़ता है यदि आपको किसी वस्तु की आवश्यकता है तो उसको आगे बाटें यदि आप सौ लोगों का हित करते हैं तो उसका हज़ार गुना हित आपके साथ होगा।

    यदि आप भूखे गरीब लोगों को भोजन खिलाते हैं, तो आपका बैंक बैलेंस कभी कम नहीं होगा अगर आप बीमारों की सहायता करते हैं, तो आप स्वयं कभी बीमार नहीं होंगे यदि आप लोगों को शिक्षा देते हैं तो आपके पास विद्या की कभी कमी नहीं होगी आप जो देंगे वह कई गुना आपको प्राप्त होगा यही नियम हमारे जीवन को पूरी तरह से नियंत्रित करते हैं यही विधि का विधान है।

    • अजीत कुमार सिंह

    Shagun

    Keep Reading

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Silence in the Face of Provocation Is the True Victory: Osho's Profound Message

    उकसावे पर चुप्पी ही असली जीत: ओशो का गहरा संदेश

    The Relevance of Lord Hanuman and His Character in the Contemporary Scenario

    वर्तमान परिदृश्य में हनुमान जी और उनके चरित की प्रासंगिकता

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    May 2, 2026
    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    May 2, 2026
    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    May 2, 2026

    मातृत्व: सृष्टि का शाश्वत सत्य और ईश्वर का प्रतिरूप

    May 2, 2026
    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    May 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading