Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, February 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    सेवानिवृत्त एयरफोर्स अफसर को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

    ShagunBy ShagunJanuary 31, 2026 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 179
    • पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
    • शॉपिंग स्क्वायर रेस्टोरेंट में हुई घटना का मामला

    लखनऊ। राजधानी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी अवधेश कुमार पाठक के रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। रिटायर्ड फौजी जब-तक कुछ समझ पाते कि असलहों से लैस हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली लगते ही वह फर्श पर गिर पड़े।

    गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे कि इससे पहले बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल फौजी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है। वहीं पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

    सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी 61 वर्षीय अवधेश कुमार पाठक शॉपिंग स्क्वायर के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं।
    बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह शुक्रवार रात रेस्टोरेंट में बैठे थे कि तभी असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगते ही रिटायर्ड फौजी अवधेश कुमार पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

    गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचते कि इससे पहले बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक अवधेश कुमार पाठक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

    उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल का यह भी कहना है कि इस मामले में पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Union Budget 2026: Akhilesh Yadav said that the hopes of the common people have been dashed, and no concrete steps have been taken to address inflation and unemployment.

    केंद्रीय बजट 2026: अखिलेश यादव ने कहा आम जनता की उम्मीदें टूटीं, महंगाई और बेरोजगारी पर कोई ठोस कदम नहीं

    Snake rescuer 'Serpent Friend' turns out to be the mastermind of ganja smuggling! YouTuber Akash Jadhav arrested.

    सांप रेस्क्यू के ‘सर्पमित्र’ निकले गांजा तस्करी के मास्टरमाइंड! यूट्यूबर आकाश जाधव गिरफ्तार

    A historic step towards a caste-free society!

    जातिविहीन समाज की दिशा में ऐतिहासिक कदम!

    The National Porter Front

    बजट पूर्व कुलियों की रेल मंत्री से गुहार: पत्र भेज रेलवे में स्थाई नौकरी देने की मांग

    NSS's enthusiastic cleanliness campaign at Navyug Kanya Mahavidyalaya.

    नवयुग कन्या महाविद्यालय में NSS का जोशीला स्वच्छता अभियान

    A fickle person, good or bad?

    बिन पेंदी का लोटा खरा या फिर खोटा!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इस जोक्स पर हंसना मना है: इसे कहते हैं “सोचने का तरीका बदलना

    February 2, 2026
    The grand muhurat ceremony of "Piya Rakhiya Senurwa Ke Laaj" took place, and the pair of Prem Singh and Raksha Gupta have started shooting.

    भोजपुरी सिनेमा में नया पारिवारिक तड़का! “पिया राखिया सेनुरवा के लाज” का भव्य मुहूर्त, प्रेम सिंह-रक्षा गुप्ता की जोड़ी ने शुरू की शूटिंग

    February 1, 2026
    Union Budget 2026: Akhilesh Yadav said that the hopes of the common people have been dashed, and no concrete steps have been taken to address inflation and unemployment.

    केंद्रीय बजट 2026: अखिलेश यादव ने कहा आम जनता की उम्मीदें टूटीं, महंगाई और बेरोजगारी पर कोई ठोस कदम नहीं

    February 1, 2026
    Ranveer and Deepika's New York magic and Hema Malini's emotional connection with Shubham Motiwala.

    रणवीर-दीपिका का न्यूयॉर्क जादू और हेमा मालिनी का शुभम मोटीवाला के साथ भावुक जुड़ाव

    February 1, 2026
    Shaaz Mehmood, Founder, Medijourn Solutions Private Limited

    यूनियन बजट 2026-27: मेडिकल टूरिज्म को मिली मजबूत पहचान, भारत बनेगा ग्लोबल हेल्थकेयर हब

    February 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading