Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

     रोबोट ने महज चार घंटे में सीख लिया शतरंज, बदले खेल के तौर-तरीके

    ShagunBy ShagunDecember 26, 2017Updated:December 26, 2017 ख़ास खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 764

    नई दिल्ली 26 दिसम्बर। नई तकनीक और वैज्ञानिक आविष्कारों ने हमारे जीवन को बेहद जटिल बना दिया है। इन दिनों यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या एक दिन रोबोट हमारा स्थान ले लेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा ऐसी मशीनें बनाई जा रही हैं, जो इंसानों के काम को आसानी से कम कर देगी और जिन कामों के लिए इंसानों की बुद्धिमता की जरूरत होती है, उन काम को मशीनों से कराया जा सकेगा। इस साल ऑक्सफॉर्ड अकादमी के प्रोफेसर मिशेल वुलड्रिज ने चेताया है कि जल्दी ऐसा समय आने वाला है जब मशीने इतनी जटिल हो जाएंगी कि इंजीनियर खुद नहीं समझ पाएंगे कि वे आगे कैसे काम करेंगी। लेकिन हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की एक नई मशीन ने सबको चौंका दिया है। इस मशीन ने अपनी श्रेष्ठता शतरंज के खेल में प्रदर्शित की है। एआई के कंप्यूटर प्रोग्राम “अल्फाजीरो” प्रोग्राम ने चेस बोर्ड पर साबित कर दिया कि यह विश्व का सर्वश्रेष्ठ शतरंज चैंपियन है। इस नए प्रोग्राम ने पुराने विजेताओं को कहीं बहुत पीछे छोड़ दिया है।

    क्या है अल्फाजीरो

    अल्फाजीरो चार घंटे में शतरंज का खेल सिखा देता है। यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो बहुत आसानी से आपको खेल के नियम समझा देता है और ये भी बता देता है कि आप कैसे खेल जीत सकते हैं। उन 240 मिनट की प्रैक्टिस में खेल की बारीकियां सिखाई जाती हैं। इंसानी दिमाग को कैसे हराया जा सकता है। खेल जीतने के लिए ऐसी रणनीति सिखाई जाती हैं जो अंतत: लाजवाब साबित होती है। गैरी केसपेरोव, सन 1997 में आईबीएम सुपर कंप्यूटर डीप ब्लू से हार गए थे। उस समय कहा गया था कि मशीनों में यह ताकत होती है जो इंसानी नॉलेज को पीछे छोड़ देती है। इसी साल छह दिसंबर अल्फाजीरो ने चेस की दुनिया पांव जमाया और छा गया।

    कहां और कैसे हुआ जन्म

    अल्फाजीरो का जन्म लंदन में हुआ है। एक ब्रिटिश कंपनी के वैज्ञानिकों के दिमाग की उपज है यह प्रोग्राम। इसका नाम डीपमाइंड है। यह कंप्यूटर प्रोग्राम बनाते हैं जो अपने ही लिए काम करते हैं। अल्फाजीरो को एल्गोरिदम भी कहते हैं। ये एक तरह के गणित के निर्देश हैं जो किसी भी सवाल का जवाब देते हैं। इसे हम डीप मशीन या लर्निंग टूल भी कह सकते हैं। इसके पास समस्याओं को सुलझाने की सामर्थ्य है, जो गति और समय के साथ-साथ अपनी बुद्धि को तीन गुना बढ़ाती जाती है। शतरंज से साबित हो गया है कि इस प्रोग्राम की सोच इंसानी दिमाग से ज्यादा तेज है।

    कैंसर का पता लगाने में भी सक्षम

    इस तरह के प्रोग्राम केवल शतरंज पर ही अपनी श्रेष्ठता नहीं दिखाते। इंसानों की जिंदगी और मौत के बारे में भी विल्कुल ठीक-ठीक भविष्यवाणी कर सकते हैं। लंदन के एक अस्पताल एनएचएस, यूनिवर्सिटी कॉलेज और हॉस्पिटल, मुरफील्ड आई हॉस्पिटल में भी इसका ट्रायल हो चुका है। यूसीएलएच में एआई ने एक ऐसे सिस्टम बनाया है जो यह पता लगाया कि आपके दिमाग और गर्दन में कैंसर है या नहीं। एआई की यह मशीन या प्रोग्राम इंसानों से पहले कैंसर के निदान में सक्षम है। डॉक्टरों की कैंसर के रेडिएशन में चार घंटे से ज्यादा का समय लगता है, वहीं इस मशीन को केवल एक घंटे का समय लगता है। ऐसा कहा जाता है कि एआई कोई भी मेडिकल बीमारी की जांच में सबसे तेज है। लंदन के एनएचएस अस्पताल में मरीजों को इससे बहुत फायदा मिला है। हालांकि इस नए प्रोग्राम से मरीजों की प्राइवेसी पर एक सवाल जरूर उठता है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading