लखनऊ (शगुन न्यूज़ इंडिया): हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, लखनऊ पश्चिम ने भव्य भगवा बाइक शोभा यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में सनातनी भाई-बहन और बजरंग दल के कार्यकर्ता उल्लास के साथ शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान मार्ग पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
“जागो हिन्दू, एकता ही ताकत”
यात्रा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा, “हनुमान जी के पास असीमित शक्तियां थीं, फिर भी जामवंत जी को उन्हें याद दिलाना पड़ा। ठीक उसी प्रकार हिन्दू समाज को भी अब जागना होगा। हमारा संदेश साफ है — यदि हिन्दू एकजुट रहेगा तो उसकी शक्तियां भी असीमित होंगी। जाति-पाति में बांटने वालों से सावधान रहें।”
“सभी हिन्दू सहोदर, कोई पतित नहीं”
विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री समरेंद्र सिंह ने श्लोक का उद्धरण देते हुए कहा:
“हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिन्दू: पतितो भवेत्।
मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्र: समानता।।”उन्होंने अर्थ समझाते हुए कहा कि सभी हिन्दू भाई-बहन हैं, कोई भी हिन्दू पतित नहीं हो सकता। हिन्दुओं की रक्षा हमारी दीक्षा है और समानता हमारा मंत्र है।
“हर बजरंग दल कार्यकर्ता खुद एक बजरंगी”
बजरंग दल के जिला संयोजक यादवेंद्र ने जोर देकर कहा, “बजरंग दल का हर कार्यकर्ता अपने आप में बजरंगबली का रूप है। भगवान का आशीर्वाद हमारे साथ है। हमारा प्रण है कि कहीं भी किसी भी हिन्दू के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।”
उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
- जिला अध्यक्ष: सुभाष शर्मा
- जिला कार्याध्यक्ष: अंकुश सूरी
- जिला मंत्री: पंकज तिवारी
- जिला सह मंत्री: तरनजीत सिंह
- प्रचार प्रसार प्रमुख: गणेश शंकर पवार
- संयोजिका: रीना विक्रम सिंह
सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
बता दें कि यह यात्रा न केवल हनुमान जी के जन्मोत्सव का उत्सव थी, बल्कि हिन्दू समाज को एकता, जागरूकता और आत्मसम्मान का संदेश देने का माध्यम भी बनी।







