Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    क्योंकि मुझे डूबकर लिखना है

    ShagunBy ShagunAugust 21, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 492

    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी

    एक सज्जन ने मुझे सलाह दी कि तुम्हें थोड़ा डूबकर लिखना चाहिए। इससे लेखन में निखार आएगा। सलाह मैंने मान ली। अगले ही दिन घर के करीब किले की नद्दी में जाकर छलांग लगा दी। मैंने थोड़ा डूब ही रहा था कि किसी ने ‘बचाओ, बचाओ’ का शोर मचा दिया और दो-तीन लोगों ने बीच नदी में कूदकर मुझे डूबने से बचा लिया। जबकि मैं उनसे कहता रहा, मुझे मत निकालो। मैं डूबना चाहता हूं। डूबकर लिखना चाहता हूं। किंतु किसी ने मेरी एक न सुनी।

    मेरा पता पूछा और घर छोड़ दिया। घर पर अलग सीन बन गया। मुझसे डूबने (खुदकुशी) का कारण पूछा जाने लगा। परवरिश में कहीं कोई कमी रह गई, जैसे सवाल किए जाने लगे। बीच-बीच में गरियाया भी जाता रहा। खैर, जैसे-तैसे कर मामला सुलटा।

    लेकिन मैं डूबकर लिखने के सुख से फिलहाल वंचित ही रह गया। डूब जाता तो डूबकर लिखने का रहस्य जान लेता। अन्य लेखकों को जब डूबकर लिखता हुआ देखता हूं तो मन ‘ग्लानि’ से भर जाता है। मुझे अब तक का अपना लिखा उनके आगे ‘तुच्छ’ लगने लगता है। कितने महान हैं वे लेखक जो निरंतर डूबकर लिख रहे हैं। सबसे अधिक कविताएं डूबकर लिखी जा रही हैं। कोरोना काल में भी कवियों का इस तरह डूबे रहना, प्रभावित करता है। मुझे पक्का विश्वास है कि एक दिन कवि कोरोना को भी डुबोकर ही दम लेगा।

    मैंने तो घर पर भी ‘बाथ टब’ में डूबकर देख लिया। लेकिन उसमें वो ‘आनंद’ नहीं। वह डूबना मुझे ‘कृत्रिम’-सा लगा। उसमें डूबने में न कोई दिलचस्प ख्याल मन में आया न लिखने का रंग ही जमा। ऐसा लगा, दरियाई घोड़े की तरह पानी में पड़े हैं।

    किले की नद्दी में गहराई है। उसमें डूबना मतलब जीवन-मृत्यु की उलझनों से पार पा जाना। मैंने सुन रखा है कि मेरे शहर के कई लेखक उसमें डूबकर ही महान लेखक बन पाए। उनकी लेखकीय महानता के चर्चे अब भी शहर में होते रहते हैं।

    डूबकर मैं भी महान लेखक बन जाना चाहता हूं। डूबकर लिखने में जो मजा है, वो कुर्सी-मेज पर बैठकर लिखने में नहीं। डूबकर लिखने वाले को कभी कोई ‘डूब मरो’ जैसी गाली नहीं दे सकता। लेखन की थाह को पाना या नापना है तो डूबना पड़ेगा ही।

    मैं हैरान हूं, उन लेखकों पर जो बिना डूबे ही लिख लेते हैं। उनकी किताबें तक बाजार में आ जाती हैं। इनाम-इकराम भी पा जाते हैं। अखबारों में कॉलम बंधवा लेते हैं। इतना सबकुछ बिना डूबे लिख लेना, कैसे संभव है भला! जरूर वे ‘आर्टिफिशल इंटेलिजेंस’ तकनीक का इस्तेमाल करते होंगे।

    अभी तो खैर मुझे डूबने से बचा लिया गया। लेकिन डूबकर लिखने के लिए एक दिन मैं जरूर डूबकर देखूंगा। चाहे मुझे यह कदम रात के अंधरे में ही क्यों न उठाना पड़े। उन सज्जन की कही बात मैं सच करके ही दम लूंगा। डूबकर लिखने से अगर मेरे लेखन में नयापन आ सकता है तो क्यों न डूबा जाए। एक बार डूब गया तो फिर मुझे दुनिया की कोई ताकत ‘महान लेखक’ बनने से नहीं रोक सकती।

    Shagun

    Keep Reading

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading