Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    बनना नेता था, बन लेखक गया

    By May 14, 2019Updated:May 14, 2019 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 646

    व्यंग: अंशुमाली रस्तोगी

    मैं जब भी आईने में खुद को बतौर लेखक देखता हूं, तो मुझे घोर निराशा होती है। अपने चेहरे-मोहरे में कोई बदलाव नजर ही नहीं आता। वही मासूमियत, वही सच्चाई, वही आदर्शवाद झलकता मिलता है। जबकि इतना नफासत, नजाकत वाला जीवन मुझे कतई पसंद नहीं। मन में और चेहरे पर जब तलक ‘कइयापन’ न हो तो क्या फायदा! आजकल तो इंसान के शैतान होने का रास्ता ‘शातिराना हरकतों’ के दरमियान से ही निकलता है। यों तो शातिर लेखक भी खूब होते हैं किंतु अभी ये गुण मुझमें नहीं आ पाया है। इसका मुझे बेहद अफसोस है।

    लेकिन मैंने लेखक बनना कभी नहीं चाहा था। न कभी लिखने, पढ़ने की चाहत ही पाली थी मन में। फिर पता नहीं कैसे, किस बहाने लेखक बन गया। जबकि मेरे परिवार में तो क्या पुरखों में भी कोई लेखक-वेखक नहीं हुआ। हां, बचपन में नेता बनने के सपने जरूर देखा करता था। अपने स्कूल-कॉलेज के ग्रुप में अक्सर नेतागीरी भी झाड़ लिया करता था। कुछ बिंदास टाइप के नेताओं (नाम न बताऊंगा) को अपना आदर्श भी मान रखा था।

    खूब याद है, मोहल्ले से पार्षद-सभासद चुनाव के लिए खड़े होने वाले साथियों का चुनाव भी खूब लड़वाया। थोड़ी-बहुत नेताबाजी भी की उनके साथ। मगर खुद नेता बनने का चांस कभी नहीं मिला। कुछ तो घर-परिवार वालों का डंडा रहा तो कुछ इच्छाशक्ति की कमी भी रही।

    पर आज जब अपने नेताओं के ठाठ-बाट देखता हूं तो सीना गर्व से चौड़ा हो लेता है। क्या जनता, क्या अफसर, हर कोई कैसा बिछा-सा नजर आता है उनके आगे। नेता जी, नेता जी… करके कितनी पूछ रहती है यहां-वहां।

    सोसाइटी में तो उस बंदे को भी खासा मान-सम्मान मिलता है जो खुद नेता तो नहीं होता लेकिन अमुख नेताजी के संग 24×7 साए की तरह घुमता-रहता है। अपने नेताजी से हर काम को करवाने की गारंटी ले लेता है। नेताजी की चप्पल उठाने में भी गुरेज नहीं करता। क्या एक लेखक ऐसा कर सकता है?

    लेखक बने रहकर क्या मिलेगा इतना सम्मान? उसकी किताबों और पाठकों के बीच भले ही मिल जाए पर जनता तो उसे पहचानेगी भी नहीं। अरे, इतने साल से लेखक बने रहकर मैंने कौन-सा तीर मार लिया? आलम तो यह है, मेरे पड़ोसियों-रिश्तेदारों तक को नहीं मालूम कि मैं लेखक हूं।

    यह दीगर बात है, देश-समाज में जितनी छूट नेता को मिली होती है लेखक को नहीं। नेता स्वतंत्र है कुछ भी कहने-बोलने के लिए। यहां लेखक ने अगर कहीं कुछ टेढ़ा लिख दिया तो कुछ ही देर में उसकी शामत आ ही जानी है। नेता अपने बयान से ‘हीरो’ बन जाता है। लेखक अपने ‘लेखन’ से जीरो। अब इस हकीकत को मानो या न मानो आपकी मर्जी।

    हालांकि वक़्त तो अभी भी नहीं निकला है मेरे नेता बनने का। देख भी रहा हूं आजकल युवाओं में नेता बनने की होड़-सी मची है। दो-तीन युवा नेता तो इन दिनों इतना छाए हुए हैं कि मीडिया उन्हें हाथों-हाथ ले रहा है। ये बात अलग है कि सबकी अपने-अपने फायदे की राजनीति है। पर नेता तो बन ही गए हैं न। यह क्या कम है!

    बस जरा अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत कर लूं। फिर मैं भी बन ही जाता हूं नेता। लेखक बने रहने में कुछ नहीं धरा। केवल अपने वक़्त को बरबाद करना है। नेता बनकर कम से कम जग-प्रसिद्धि तो मिलेगी। है कि नहीं…!

    Keep Reading

    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    Balen Shah’s ‘Education Revolution’ Reign: Politics Removed, Education Saved in Nepal—Why is India Applauding?

    बालेन शाह का ‘एजुकेशन क्रांति’ राज: नेपाल में राजनीति हटाई, शिक्षा बचाई, भारत क्यों ताली बजा रहा है?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    April 11, 2026
    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    April 11, 2026
    Rajnath Singh inaugurated several development projects in Lucknow, including the Lakshman Mandapam, which was constructed at a cost of ₹13 crore.

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 13 करोड़ की लागत से बने लक्ष्मण मण्डपम् सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    April 11, 2026
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    April 11, 2026
    Mahatma Jyotirao Phule: India's Divine Guiding Light

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

    April 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading