Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    नयी दृष्टि और भारतीयता के वाहक थे शायर फिराक

    ShagunBy ShagunOctober 10, 2020Updated:October 10, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 533

    हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी का 28वां साहित्यिक सम्मेलन द्वितीय दिवस

    लखनऊ 10 अक्टूबर 2020: फिराक हिन्दुस्तानी संस्कृति की रूह के विशिष्ट शायर थे। कई भाषाओं के विद्वान भाषण कला में अद्वितीय और गद्यव पद्य दोनों की लेखनी में माहिर थे। उर्दू शायरी के इतिहास में उनका और उनके समय का अलग खास अध्याय है।

    ये उद्गार ध्यक्षीय वक्तव्य में दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो.इर्तिजा करीम के थे हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी के 28वें पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मेलन के दूसरे दिन जो रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लखनऊ से आयोजित आनलाइन संगोष्ठी में देश-विदेश के शहरों से विद्वान विचार व्यक्त कर रहे थे। आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन के साथ हो रहे इस आनलाइन सम्मेलन के तीसरे दिन कल दोपहर बाद सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अनजान साहित्य शिरोमणि अवार्ड से पूर्व राज्यपाल राम नाईक को मुम्बई में अलंकृत करेंगे।

    अध्यक्षीय वक्तव्य में दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो.इर्तिजा करीम ने फिराक पर लखनऊ में ही कमेटी की ओर से 1990 में हुए सेमिनार की यादों ताजा करते हुए कहा कि इंसानी कमियां फिराक में भी थीं मगर उनकी शायरी में जो कुछ नजर आता है वह उनके व्यक्तित्व का दूसरा आयाम है। वास्तविकता यह है कि उन्होंने जिन्दगी की बहुत सी मुश्किलों को बर्दाश्त किया और उन्हें शायरी के अपने नये ढंग से उजागर किया।

    इससे पहले संगोष्ठी के प्रारम्भ करते हुए कमेटी के महामंत्री अतहर नबी ने वक्ताओं का स्वागत करते हुए कमेटी के तीन दशकों के प्रमुख आयोजनों और 1990 में हुई फिराक संगोष्ठी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि फिराक की शायरी देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। फिराक की शायरी शास्त्रीय और आधुनिक कविता की एक खूबसूरत इबारत है। फिराक उर्दू शायरों में एक नई आवाज नया लबोलहजा, नया तर्जे अहसास एक नई शक्ति बल्कि, एक नई जबान लेकर आए।

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के डा.साजिद हुसैन ने रुबाइयो-गजलों के उद्धहरण देते हुए कहा कि फिराक की रुबाइयां बहुत मशहूर हुईं पर उनकी शायरी का असल मैदान गजल का था। कोलकाता के डा.दबीर ने बीसवीं सदी की उर्दू शायरी की प्रमुख बातों का जिक्र करते हुए कहा कि फिराक ने उर्दू शायरी को ताजा असरदार और नया लहजा प्रदान किया। डा.मुश्ताक कादरी ने कहा कि फिराक ने अपनी आलोचनात्मक पुस्तक में गजलगोई की मीमांसा की है और उन्होंने गजल को अलग-अलग तरह की माला कहा है। साथ ही गजलें कहकर गजलगोई को नया मोड़ दिया है। रुबाइयों पर केन्द्रित अलीगढ़ के सगीर अफराहीम के वक्तव्य में उनका मानना था कि आज की संकीर्ण विचारधाराओं के माहौल में फिराक और भी प्रासंगिक हो गये हैं।

    उन्होंने कहा कि भारतीयता को जिस तरह अमीर खुसरो और मीर ने शायरी में रखा है फिराक की शायरी उसी की एक कड़ी है। फिराक को पिछली सदी का अहम और बड़ा शायर बताने वाले पटना के इम्तियाज करीमी ने कहा कि उर्दू गजल की परम्परा को कई भाषाओं का जानकार होने के नाते नया रुख देने के साथ फिराक ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। लखनऊ के सुहैल काकोरवी ने बानगी रखते हुए स्पष्ट किया कि अंग्रेजी के उस्ताद फिराक ने किस तरह उर्दू शायरी को अंग्रेजी का मुख्तलिफ लहजा देकर नई रंगत पैदा की।

    संगोष्ठी में कतर दोहा से अहमद अशफाक ने उन्हें अतुलनीय शायर कहा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जामिया दिल्ली के प्रो.उबैदुर्रहमान ने फिराक को गजलों का नायक बताया। अलीगढ़ विश्वविद्यालय के डा.शाफे किदवई ने उनपर नये सिरे से शोध की जरूरत बतायी। इसके अलावा कश्मीर के प्रो.कुद्दूस जावेद, मारिशस से डा.रहमत अली अरशद, मुम्बई के कलीम जिया, कनाडा के अशफ़ाक अहमद, हैदराबाद के डा.मुश्ताक हैदर, दिल्ली के मिथुन कुमार, चेन्नई से अमातउल्लाह, वर्धा से हिमांशु शेखर, व लखनऊ के राजवीर रतन ने विचारों के साथ परचे पेश किये। इस मौके पर रवीश टेकचन्दानी को कमेटी की ओर से प्रो.इर्तिजा करीम ने साहित्य श्री सम्मान से भी नवाजा। अंत में जिया सिद्दीकी नदवी ने वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

    Shagun

    Keep Reading

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading