Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    सरल अभिव्यक्ति तभी प्रभावी होती है जब वह सत्य के अधिकाधिक निकट हो

    By July 22, 2018 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 521

    आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं…., ऐ भी जरा देख के चलो…जैसे अन्य गीत लिखकर लोगो के दिलों पर अपनी खास पहचान बनाने वाले नीरज जी अब हम लोगो के बीच नहीं हैं लेकिन वह अब भी कहीं न कहीं किसी न किसी गीत में हम लोगो के बीच हमेशा मौजूद रहेंगे। गोपालदास नीरज ऐसी ही शख्सियत थे जिन्होंने गंभीर लोगों को बहुत प्रभावित किया।

    वैसे तो जन्म मृत्यु जीवन का शास्वत नियम है लेकिन कभी-कभी समाज में कुछ ऐसी शख्सियत भी होती हैं जिनके बारे में सहसा विश्वास ही नहीं होता कि वह हमारे बीच अब नहीं है । इनके व्यक्तित्व की विलक्षणता और गुणों की उत्कृष्टता सबसे अलग होती है, लेकिन इनको सभी के गले उतार देती हैं कुछ इस तरह कि वे लोगों के दिलों दिमाग पर छा ही नहीं जाते हैं, बल्कि दशकों तक राज करते हैं ।

    साहित्य और काव्य ऐसे क्षेत्र हैं। जिनको सुनने पढ़ने वाले सभी वर्गों में होते हैं उनकी अपनी- अपनी पसंद होती है, लेकिन जब ऐसी रचना सामने आए जो सभी का समान रूप से आनंदित करें । तो यह उस रचना एवं रचनाकार की उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचायक होती है, उसे विलक्षण बनाती है। सबसे अलग करती है गोपालदास नीरज ऐसी ही शख्सियत थे । जिनको काव्य प्रेमी समान रूप से चाहते थे। रचनाकार की विशेषता इसमें होती है कि अपने भावों को समाज के कितने निकट वह ला सकता है। यह विशिष्टता नीरज में इतनी जबरदस्त थी कि इसका उदाहरण अन्य रचनाकारों में नहीं मिलता।

    फिल्मी गीत हो या साहित्यिक रचनाएं समान रुप से समाज के सभी वर्गों में सराही जाती थी अपनाई जाती थी उससे भी बड़ी बात यह है कि मोहब्बत और रूहानियत के अनूठे चितेरे नीरज की विशिष्टता कि यह उपस्थिति महीने दो महीने या कुछ वर्षों के लिए नहीं। बल्कि दशकों तक सशक्त रूप से रही है माना यह जाता है कि तीन चार पीढ़ियों के लोग उनकी रचनाओं को सुन पढ़ कर आनंदित होते रहे तब रचना तभी विशिष्ट बनती है । जब विषय में डूबकर भावनाओं को तराशकर उसकी प्रस्तुति की जाती है । इसमें कोई बनावट नहीं होती कोई स्वार्थ नहीं होता बस अभिव्यक्ति होती है। सरल अभिव्यक्ति तभी प्रभावी होती है जब वह सत्य के अधिकाधिक निकट हो स्वाभाविक हो तथा सभी का प्रतिनिधित्व करती हो ।

    कबीर दास इसी सरल किंतु सत्य अभिव्यक्ति के कारण करीब तीन शताब्दी बाद आज भी समान सम्मान के साथ पढ़े जाते हैं विषय अलग धर्मों का भले हो लेकिन जब वह जीवन के निकट होगा । तभी उसने स्वाभाविकता आएगी । नीरज ऐसे ही सरल स्वभाव लेकिन सशक्त अभिव्यक्ति के बेमिसाल रचनाकार थे । निश्चित रूप से उनके जाने के बाद हिंदी के रचना जगत में शून्य होगा, जिसको भर पाना आसान भी नहीं कहा जा सकता।

    Keep Reading

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    A legacy of grace and simplicity—it is a heritage that stems directly from him.

    अदब और सादगी की, उन्हीं से एक विरासत है..

    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    Please craft an interesting, concise news item—and ensure it is not a duplicate.

    दर्शकों को भावनाओं में डुबो गया साहिर-अमृता का अनकहा प्रेम

    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading