Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    तीन भाषाओं में नये शायराना आयाम गढ़ती ‘नवलोकन’

    By July 7, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614
    • हिंदी-उर्दू अवार्ड कमेटी व अदबी संस्थान द्वारा सुहैल काकोरवी की पुस्तक का विमोचन
    • एक्सपो मार्ट सभागार में नामचीन हिन्दी-उर्दू विद्वानों के संग रही अदाकार रजा मुराद की मौजूदगी

    लखनऊ,07 जुलाई 2019: ललित शैली के शायर सुहैल काकोरवी ने गजल या उर्दू शायरी में ही नहीं, हिंदी और अंग्रेजी कविता में भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा दर्ज की है। उनके प्रयास हमेशा अनूठे रहे हैं। ये कहना उर्दू के प्रख्यात समालोचक शारिब रुदौलवी का था। सुहैल काकोरवी की तीनों भाषाओं में अभिव्यक्ति को एक साथ समेटे बारहवीं किताब ‘नवलोकन’ का विमोचन यहां हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी व अदबी संस्थान के संयुक्त आयोजन में एक्सपो भवन सभागार निर्यात भवन कैसरबाग में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजा मुराद मौजूद थे।

    आमनामा से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड 2015 में नाम दर्ज कराने वाले सुहैल ने नवलोकन में गालिब व इकबाल के शेर के ‘बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले’ व ‘खुदी को कर बलन्द इतना’ जैसे 70 से ऊपर आम आदमी से लेकर संसद तक गूंज रखने वाले प्रसिद्ध मिसरों को नयी दृष्टि से देखा है। प्रो.शारिब की अध्यक्षता में हुए समारोह में प्रो.शाफे किदवई ने कहा कि जोखिम लेने वाले शायर सुहैल ने किताब में मशहूर मिसरों को नया विस्तार दिया है।

    अभिनेता रजा मुराद ने अपने को शायरी का मुरीद बताते हुये कहा कि शायरी में चुनौती लेकर नये आयाम पेश करने के लिए रचनाकार बधाई के पात्र हैं। प्रो.सिराज अजमली ने किताब को कई मायनों में उपयोगी बताया। उर्दू की दीर्धतम छह सौ शेरों वाली मोहावराती गजल की पुस्तक नीला चाँद लिखने वाले सुहैल काकोरवी के बारे में अतहर नबी का मानना था कि ये किताब शायरी के गुलदान को पुराने फूलों की जगह नये फूलों के सजाने का खुशगवार अमल है। किताब में तीनों जबानों का शायराना इस्तेमाल इस प्रयोग को बेमिसाल बनाता है।

    स्वागत समिति की अध्यक्ष श्रीमती तहसीन उस्मानी ने आयोजन को यादगार बताया तो आईआरएस अधिकारी सुबूर उस्मानी ने सुहैल काकोरवी का षेर- ‘इंसां से मोहब्बत में हम फर्क नहीं करते, हिन्दू हो के मुस्लिम हो वो सिख हो के ईसाई’ कहते हुए उनके समस्त कृतित्व पर अपना वक्तव्य रखा।

    उन्होंने कहा कि समालोचक शम्सुरेहमान फारूकी ने सही लिखा है कि उन मुश्किल जमीनों में सुहैल काकोरवी साहब ने गजलें कही हैं जिनसे बचकर दूसरे निकल गए। सैकड़ों हिन्दुस्तानी मुहावरों से भरी उर्दू की सबसे लम्बी गजल की किताब नीला चाँद को साहित्य अकादमी जैसे संस्थानों कों संज्ञान में लेना चाहिये। रचनाकारों का उनका हक दिलाने में मीडिया की भी अपनी अहम भूमिका निभानी होगी।

    सुहैल काकोरवी का कहना था कि कुदरत कुछ ऐसे काम मेरे सुपुर्द करती है जिनको शुरू करते वक्त मुझे यकीन नहीं होता कि ये मुझसे पूरे हो पाएंगे। इसी रचनाक्रम में एक दौर में लगा कि गालिब आकर भी सामने खड़े हो गए और अपनी गजलों पर मेरी सौ गजलें होते देखते और मुस्कुराते रहे। मेरे पढने वालों ने मुझे हौसला दिया तो प्रो.शारिब रुदौलवी व मेरे दोस्त प्रो.शाफे किदवई की प्रशंसा ने भी बल दिया। रजा मुराद ने यहां आकर इस बज्म की रौनक बढाई है। सुबूर उस्मानी के साथ मैं तरुण प्रकाश, तौसीफ सिद्दीकी, मो.अरशद और अब्दुल वली का इसलिए और भी शुक्रिया अदा करता हूँ कि शेरो अदब का मुस्तकबिल मुझसे होकर इन नौजवानों तक जा रहा है।

    गुफरान नसीम के संचालन में चले कार्यक्रम में नवगीतकार डा.सुरेश ने कहा कि सुहैल की गजलों में शायरी का दिल धड़कता है। अंत में संयोजक अनवर हबीब अल्वी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सुहैल की गजलों को कफील हुसैन ने सुरों में ढालकर वाहवाही लूटी। साथ ही कई गजलों के अंग्रेजी तजुर्मे के बाद जैनब फात्मा ने हिन्दी-उर्दू रूप सामने रखा। समारोह में षायर हसीन काजमी,शेख असद आमिर, हसन मुस्ताफ मुहम्मद, तौसीफ मोहम्मद अरषद, अब्दुल वली अंसारी, अरुणकुमार, मोहम्मद सैफ, अर्षयान, कामरान, विशाल दुबे, तिम्साल मसूद, जियाउल्लाह सिद्दीकी, डा.मसीहुद्दीन, सै.अहमद सबीह, मनीष शुक्ल, मो.अली साहिल, वकार रिजवी, मारूफ खां आदि शामिल रहे।

    Keep Reading

    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    'Reality check' for ICUs in UP's Ayushman-empanelled hospitals: Yogi government initiates a special audit, seeks report by November 30.

    यूपी के आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू का होगा ‘रियलिटी चेक’: योगी सरकार ने शुरू कराया विशेष ऑडिट, 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    An Invaluable Document of Folk Culture: Launch of 'Dharohar'—a Work Featuring 472 Awadhi-Bhojpuri Wedding Songs

    लोक संस्कृति का अनमोल दस्तावेज: 472 अवधी-भोजपुरी विवाह गीतों से सजी कृति ‘धरोहर’ का विमोचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A unique blend of love, reincarnation, and terror: Gehana Vasisth’s 'Saga of Love' released on Hungama OTT

    प्यार, पुनर्जन्म और खौफ का अनोखा संगम: गहना वशिष्ठ की ‘सागा ऑफ लव’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज

    November 23, 2026

    भटकती भीड़ की दिशा बदले तो भारत की दशा बदले!

    November 23, 2026
    A grand stage for talent: ‘Lyceum TV’ OTT platform launched in Lucknow

    हुनर को मिलेगा बड़ा मंच, लखनऊ में ‘लायसियम टीवी’ OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च

    November 23, 2026
    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    November 23, 2026
    Manoj Bajpayee gives a sharp retort to trolls, stands up for artists

    मनोज बाजपेयी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कलाकारों के पक्ष में खड़े हुए

    November 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading