व्यंग खबर पर-
ट्रंप ने चुनाव टालने का इरादा बदला -(एक खबर)
इरादे बदलने में तो माहिर हैं डोनाल्ड ट्रंप!
कानून-व्यवस्था पर हमलावर प्रियंका को आंकड़ों का आइना (एक खबर)
इस आईने में तो तस्वीर साफ हो जाएगी!
मेधावी छात्रों को सम्मनित करने घर पहुंचेंगे भाजपाई (एक खबर)
यह होगा उनका सच्चा सम्मान!
एसबीआई को बड़ा लाभ (एक खबर)
बाकी बैंकों का क्या हाल है!
रिया चक्रवर्ती पर मनी लांड्रिंग का केस (एक खबर)
रहस्यों भरी कहानी तो नहीं है यह।
जल निगम में चार माह से वेतन और पेंशन बंद (एक खबर)
लगता है यहां सूखा पड़ गया है।
बिजली चमकी, चकमा दे गए बादल (एक खबर)
आंख मिचौली तो बादलों का पुराना खेल है!
चीन संग अलग तरह से पेश आना होगा : पोम्पियो
यही फंडा तो भारत ने अपनाया है!
नई उम्मीदों के साथ होगी क्रिकेट की वापसी (एक खबर)
नई उम्मीदों ही ज्यादा फलवती होती हैं।
पंजाब में जहरीली शराब से 49 लोगों की मौत (एक खबर)
ड्रग्स के बाद जहरीली शराब का भी फैला जाल।







