Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    पकौड़े ही बिकवा लो गुरुजी!

    By February 4, 2019 साहित्य 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 515

    समय की बात है, एक बेसन कारोबारी था। उसके तीन बेटे थे-एक बेटा बहुत होशियार था, आईआईटी, आईआईएम से पढ़कर एमबीए हो गया और फिर आईएएस। एक बहुत ही लफंडर टाइप था, सो नेता बनकर मंत्री बन गया। एक बेटा मस्त मौला था। कुछ करता-धरता न था, एक दिन बाप ने उसे ताना दिया-काबिल बच्चा हो तो इस बेसन की बोरी से भी दुनिया को कब्जा करने का इंतजाम कर सकता है। वह बेटा इस बात को दिल पर ले गया। उसने बोरी से बेसन निकाला। पकौड़े बनवाएं-उन्हें नाम दिया इथनिक पकौड़े। तीसरे बेटे ने पकौड़ों का ठेला वहां लगाया, जहां तमाम टीवी चैनल थे। एक टीवी पत्रकार ने एक दिन पकौड़ेवाले से उसकी कमाई पूछी, तो पत्रकार हिल गया।

    टीवी पत्रकार जितने साल में कमाता था, उतने तो पकौड़ेवाला महीने में कमाता था। टीवी पत्रकार ने कालोबोरेशन किया पकौड़ेवाले से और पूरा खेल समझाया। कुछ दिनों में पकौड़ेश्वर बाबा के पोस्टर लग लिए पूरे शहर में। पकौड़ेश्वर बाबा टीवी पर आ लिए, फिर पकौड़ों का ठेला राष्ट्रीय हो लिया। पकौड़ेश्वर बाबा के प्रताप से इथनिक पकौड़े ऐसे चले कि धुआं मच गया। इथनिक पकौड़ेवाले ने अपने आईएएस भाई से पूछा-बता ईमानदारी से तू कितना कमा पाता है।

    आईएएस ने जो सेलरी बताई-उसे सुनकर इथनिक पकौड़ेवाले ने कहा-तू मेरी पकौड़ा कंपनी का सीईओ बन जा, उससे ज्यादा कमा लेगा। आईएएस नौकरी में परेशान था, क्योंकि उसका मंत्री हर महीने से उससे मोटी रकम की मांग करता था। आईएएस पकौड़ा कंपनी का सीईओ बन लिया। कंपनी की कमाई बहुत बढ़ गई तो इथनिक पकौड़े के मंत्री भाई ने कहा-भाई कुछ चंदा चिट्टा इधर भी दिया कर, तो पकौड़े को राष्ट्रीय खाद्य बनाने की दिशा में कुछ कैंपेन चलाएं।

    कुछ समय बाद इथनिक पकौड़ा कंपनी के मालिक का अपने परिवार में, अपने समाज में विकट जलवा हो गया। रामलीला से लेकर सन्नी लियोनी नाइट तक के लिए पकौड़ा कंपनी से चंदा जाने लगा। इस तरह से पकौड़ा कारोबारी चतुर्दिक लोकप्रिय हुआ और उसके आईएएस भाई और मंत्री भाई हाथ बांधकर उसकी दरबानी टाइप करने लगे। शिक्षा-इस कहानी से शिक्षा मिलती है कि पकौड़े से पूरा साम्राज्य खड़ा किया जा सकता है।

    • आलोक

    Keep Reading

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    1 Comment

    1. Eloy on December 24, 2021 7:11 am

      Wonderful goods from you, man. I’ve understand your stuff
      previous to and you are just too fantastic. I actually like what you have acquired here, really like what you are saying and
      the way in which you say it. You make it entertaining and you still take care of to keep it sensible.
      I can not wait to read much more from you.
      This is actually a great website.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026
    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    July 28, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    July 28, 2026
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading